Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Last Sawan Somwar Vrat 2023 : सावन के आखिरी सोमवार पर बन रहे हैं ये शुभ संयोग, इन उपायों से करें महादेव को प्रसन्न

Follow on Google News
Last Sawan Somwar Vrat 2023 : सावन के आखिरी सोमवार पर बन रहे हैं ये शुभ संयोग, इन उपायों से करें महादेव को प्रसन्न
Sawan Somvar 2023 : भगवान भोलेनाथ का प्रिय सावन का महीना अब समाप्त होने वाला है। इस साल 4 जुलाई से शुरू हुआ सावन माह 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। इस बार सावन माह में अधिक मास लगने के कारण 8 सावन सोमवार का संयोग भी बना था। सावन के 7 सोमवार बीत चुके हैं। अब आठवां या आखिरी सावन सोमवार का व्रत 28 अगस्त 2023 को रखा जाएगा। ऐसे में महादेव को प्रसन्न करने के लिए भक्तों के पास सिर्फ एक सोमवार बचा हुआ है। आइए जानते हैं सावन के आखिरी सोमवार पर पूजा विधि के बारे में...

अंतिम सोमवार को सोम प्रदोष व्रत का संयोग

इस साल सावन महीने में प्रत्येक सोमावर विशेष रहा है। इससे पहले सातवें सावन सोमवार पर भी सोमवार के दिन नाग पंचमी थी और अब सावन के अंतिम सोमवार के दिन ही सोम प्रदोष व्रत का संयोग भी बन रहा है। सोम प्रदोष व्रत और सावन सोमवार व्रत दोनों ही शिवजी की पूजा के लिए समर्पित है। सावन के आखिरी सोमवार पर सावन पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण होगा।

आठवें सोमवार के मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, सोमवार 28 अगस्त 2023 को शाम 06:22 तक सावन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी। ऐसे में आप सुबह सोमवार व्रत की पूजा और शाम में प्रदोष व्रत का पूजा कर सकते हैं। इस दिन सुबह पूजा का मुहूर्त 09 बजकर 09 से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक है। इसके बाद प्रदोष काल में पूजा का मुहूर्त शाम 06 बजकर 48 मिनट से रात 09 बजकर 02 तक रहेगा।

आखिरी सावन सोमवार पर ये 5 शुभ योग

आयुष्मान योग: सुबह 08:27 मिनट तक सौभाग्य योग: सुबह 08: 27 मिनट से लेकर शाम 05:51 तक सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग: मध्यरात्रि 01:01 से रवि योग: मध्यरात्रि 01:01 से सोम प्रदोष व्रत: 8वें सावन सोमवार पर सोम प्रदोष व्रत का अद्भुत संयोग भी बन रहा है।

श्रावण मास 2023 कब शुरू हुआ ?

पंचांग के अनुसार, इस साल सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। इस साल श्रावण मास 59 दिनों का रहेगा। वहीं सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को पड़ा था।

19 साल बाद सावन पर ये शुभ संयोग

पंचांग के अनुसार, 19 साल बाद ऐसा संयोग बना है कि सावन सोमवार के 8 व्रत रखे जाएंगे। इसका कारण है सावन माह में लगने वाला अधिक मास। श्रावण मास में सावन सोमवार के 4 और सावन अधिक मास के 4 सोमवार व्रत होंगे। सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई और आखिरी सोमवार 28 अगस्त को पड़ेगा। इस बार सावन 59 दिनों का रहेगा।

सावन सोमवार की तिथियां

  • 10 जुलाई : सावन का पहला सोमवार
  • 17 जुलाई : सावन का दूसरा सोमवार
  • 24 जुलाई : सावन का तीसरा सोमवार
  • 31 जुलाई : सावन का चौथा सोमवार
  • 07 अगस्त : सावन का पांचवा सोमवार
  • 14 अगस्त : सावन का छठा सोमवार
  • 21 अगस्त : सावन का सातवां सोमवार
  • 28 अगस्त : सावन का आठवां सोमवार

सावन सोमवार व्रत का महत्व

सावन सोमवार के सभी व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित हैं। इस व्रत को करने से माता पार्वती को शिवजी पति स्वरूप में प्राप्त हुए। इस वजह से मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए सावन सोमवार व्रत रखा जाता है। इसके अलावा शिव कृपा प्राप्ति के लिए भी सावन सोमवार व्रत रखते हैं। (नोट: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं।) धर्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts