मध्य प्रदेश

Satna : कश्मीर में बर्फबारी में घायल जवान सुखराम सिंह शहीद, CM शिवराज ने जताया दुख

मध्यप्रदेश के सतना जिले का जवान सुखराम सिंह कश्मीर में बर्फबारी के दौरान घायल हो गया था। बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि लखनऊ से शव गृह ग्राम मेहुती के लिए रवाना किया गया है। गुरुवार सुबह 8 बजे सैनिक सम्मान के साथ शहीद जवान को अंतिम विदाई दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- खरगोन हिंसा पर कालीचरण महाराज का बड़ा बयान, बोले- जब तक हर प्रांत में कट्टर हिंदूवादी राजा का शासन नहीं होगा, तब तक….

इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

जानकारी के मुताबिक, सुखराम सिंह आर्मी के 23वीं राजपूत बटालियन में हवलदार थे। बता दें कि वे कश्मीर में बर्फबारी के दौरान हादसे के शिकार हो गए थे। जिसके बाद लंबे समय तक लखनऊ के मिलिट्री हॉस्पिटल में उनका इलाज चला, इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- खरगोन हिंसा में घायल शिवम की हालत गंभीर, 24 घंटे बाद भी नहीं आया होश; दो दिन बाद है बहन की शादी

CM शिवराज ने शोक व्यक्ति किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि चित्रकूट की माटी के लाल, 23वी राजपूत बटालियन के जवान सुखराम सिंह कज्जू के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। कश्मीर में कर्तव्य निर्वहन के दौरान बर्फबारी में हुए हादसे ने आपको हमसे छीन लिया। ईश्वर दिव्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को संबल दें।

ये भी पढ़ें- मंत्री विश्वास सारंग ने Twitter के CEO को लिखा पत्र, दिग्विजय सिंह का ट्विटर हैंडल सस्पेंड करने की मांग

संबंधित खबरें...

Back to top button