Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गोलियों से गूंजा जंगल :बालाघाट के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्चिंग अभियान जारी

बालाघाट जिले के रूपझर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। कटेझिरिया के घने जंगल में गोलीबारी के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। पुलिस ने तुरंत इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया।
बालाघाट के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्चिंग अभियान जारी
फाइल फोटो।
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के रूपझर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। कटेझिरिया के घने जंगल में रात करीब 11 से 12 बजे के बीच दोनों ओर से गोलियां चलीं। अंधेरे का फायदा उठाकर नक्सली फरार हो गए। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन पुलिस ने इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।

    सर्चिंग टीम को दिखे 5 नक्सली 

    एएसपी आदर्शकांत शुक्ला के अनुसार, सर्चिंग टीम को जंगल में करीब 5 नक्सली दिखाई दिए। जैसे ही सुरक्षाबलों ने उन्हें घेरने की कोशिश की, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की। अंधेरा ज्यादा होने के कारण नक्सली भागने में सफल रहे। इसके बाद से ही जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने मंगलवार सुबह से अतिरिक्त बलों को इलाके में तैनात कर दिया है।

    जंगल में कॉम्बिंग ऑपरेशन 

    मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने कटेझिरिया और आसपास के इलाकों में कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि नक्सलियों के छिपे ठिकानों और मूवमेंट की जानकारी जुटाई जा रही है। एएसपी शुक्ला ने बताया कि नक्सली इलाके में सक्रिय हैं, इसलिए पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। जल्द ही उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।

    महिला नक्सली ने किया था सरेंडर

    इस मुठभेड़ से कुछ दिन पहले ही, 1 नवंबर को तीन राज्यों छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की मोस्ट वांटेड नक्सली सुनीता आयाम (22) ने बालाघाट पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। सुनीता पर 14 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वह हथियार चलाने में माहिर थी और उसके पास से इंसास रायफल, 3  मैगजीन और अन्य सामग्री बरामद की गई थी। पूछताछ में उसने बताया कि दलम में बदनाम किए जाने के कारण उसने सरेंडर का निर्णय लिया।

    14 जून को 4 इनामी नक्सली मारे गए थे

    कटेझिरिया का यही जंगल पहले भी नक्सल गतिविधियों का गढ़ रहा है। 14 जून 2024 को इसी क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने 4 इनामी नक्सलियों रीता उर्फ तुब्बी श्रीरांगु हिडामी (पति चंदू उर्फ देवचंद), रवि, तुलसी उर्फ विमला उर्फ ईमला और सुमन को मुठभेड़ में मार गिराया था। प्रत्येक पर 14 लाख रुपए का इनाम घोषित था। यह घटना भी सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता मानी गई थी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts