PlayBreaking News

जबलपुर में मेट्रो बस में बवाल :यात्री ने दो साथियों के साथ कंडक्टर को पीटा, CCTV में कैद हुई घटना

मध्य प्रदेश के जबलपुर में सिटी ट्रांसपोर्ट की 'चलो मेट्रो' बस में एक यात्री ने अपने दो साथियों के साथ बस कंडक्टर पर हमला कर दिया। मामूली कहासुनी के बाद हुई यह मारपीट बस के अंदर ही यात्रियों के सामने हुई और पूरा घटनाक्रम CCTV में कैद हो गया।
Follow on Google News
यात्री ने दो साथियों के साथ कंडक्टर को पीटा, CCTV में कैद हुई घटना
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में सिटी ट्रांसपोर्ट की 'चलो मेट्रो' बस में एक यात्री ने अपने दो साथियों के साथ बस कंडक्टर पर हमला कर दिया। मामूली कहासुनी के बाद हुई यह मारपीट बस के अंदर ही यात्रियों के सामने हुई और पूरा घटनाक्रम CCTV में कैद हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

    कहासुनी से शुरू हुआ विवाद

    दरअसल, ये घटना 30 अक्टूबर की सुबह करीब 10:10 बजे की बताई जा रही है। बस कंडक्टर योगेश मिश्रा, बस नंबर MP20-PA1256 पर ड्यूटी कर रहे थे। जिस रूट पर वे काम कर रहे थे, उसी रूट की पिछली बस खराब हो जाने के कारण उनकी बस में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई थी। कंडक्टर ने यात्रियों से थोड़ा पीछे जाने का अनुरोध किया, ताकि बाकी लोग भी बस में चढ़ सकें, लेकिन एक यात्री अभिषेक सैनी ने बात मानने से इंकार कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। कहा जा रहा है कि सैनी ने उस वक्त ही कंडक्टर को धमकी दी और बस से उतर गया।

    Uploaded media

    अगले दिन तीनों ने मिलकर की पिटाई

    अगले दिन यानी 31 अक्टूबर की सुबह अभिषेक सैनी अपने दो साथियों के साथ अंधमुख बायपास के पास दिखाई दिया। उसी वक्त योगेश मिश्रा की बस उस रास्ते से गुजर रही थी। तीनों ने बाइक से बस का पीछा किया और सुपाताल के पास उसे रुकवा लिया। बस में सवार यात्रियों के सामने ही तीनों आरोपियों ने कंडक्टर से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। यात्रियों ने जब बीच-बचाव की कोशिश की, तब आरोपी मौके से फरार हो गए।

    CCTV फुटेज में कैद हुआ हमला 

    गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने बताया कि चलो बस कंडक्टर योगेश मिश्रा की शिकायत पर पुलिस ने अभिषेक सैनी और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (गाली-गलौज), 323 (मारपीट), 506 (धमकी) और 34 (साझा अपराध) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

    CCTV फुटेज में तीनों आरोपी बस में चढ़कर कंडक्टर पर हमला करते साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

    घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर निगम और ट्रांसपोर्ट प्रबंधन हरकत में आ गया है। अधिकारियों ने कहा है कि यात्रियों और बस कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए अब बसों में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts