Indore News :पहले तीन तलाक और फिर हलाला का खेल रचा, पीड़िता ने पति-सास के खिलाफ दर्ज कराई FIR

इंदौर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक और अनुबंध के तहत हलाला कराने के बाद भी साथ रखने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया और फिर सोमवार को एफआईआर दर्ज करवाई है। यह मामला खजराना थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने सामाजिक रीति-रिवाज से तीन तलाक की लिखा-पढ़ी कराई और रिश्तेदार से हलाला कराया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पति और सास को हिरासत में लिया है।
महिला ने पति-सास के खिलाफ दर्ज कराई FIR
29 साल की विवाहिता की शिकायत पर खजराना पुलिस ने पति वसीम पुत्र कल्लू पठान, सास गुड्डो बी के खिलाफ गंभीर विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि साल 2010 में वसीम से सामाजिक रीतिरिवाज से शादी हुई है। लेकिन, शादी के बाद से पति और सास दहेज की मांग कर रहे थे। दोनों का कहना था कि तीन बच्चे हो गए हैं। अब परिवार का गुजारा नहीं चलता है। इसलिए मायके से पैसे मंगवाओं। हालांकि इससे महिला ने इनकार कर दिया। जिसके बाद वे पति और सास के खिलाफ थाने पहुंची।
हलाला की प्रक्रिया के बाद भी नहीं रखा
पीड़िता का आरोप है कि हलाला की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी पति वसीम ने उसे अपने साथ नहीं रखा और वादा तोड़ दिया। पीड़िता ने आगे कहा कि तब से वह सईद के साथ ही रहने को मजबूर है। पति को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इतना ही नहीं वसीम ने दो बच्चों को भी अपने पास रख लिया है, जबकि एक बेटा पीड़िता के साथ रह रहा है। इससे वे काफी लंबे समय से परेशानी में पड़ गई थी।
आरोपी ने साथ रखने के लिए रखी शर्त
महिला ने बताया कि वह अपने पति से अलग नहीं होना चाहती थी। उसने परिवार के सदस्यों के माध्यम से वसीम से बात करने की कोशिश, इस पर वसीम ने वापस साथ रखने के लिए एक शर्त रख दी। शर्त के मुताबिक, महिला को वसीम के एक रिश्तेदार के साथ हलाला करना पड़ेगा। जिसके बाद दिसंबर 2025 में वसीम के रिश्तेदार सईद पुत्र शहजाद के साथ 500 रुपए के स्टाम्प पर हलाला के पेपर तैयार कराए गए।











