Shahrukh Khan:फैंस के लिए ट्रीट, फिल्म किंग में दीपिका संग रोमांस का किया खुलासा

शाहरुख खान ने अपनी नई फिल्म ‘किंग’ के बारे में कुछ खास बताया। इसके बाद फैंस और ज्यादा खुश हो गए है।
Follow on Google News
फैंस के लिए ट्रीट, फिल्म किंग में दीपिका संग रोमांस का किया खुलासा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान अपनी नई फिल्म किंग को लेकर चर्चा मे है। हाल ही में उनके 60वें जन्मदिन पर फिल्म का लुक और टाइटल सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। इस मौके पर हुए फैन मीट मे शाहरुख ने फिल्म से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए और संकेत दिया कि फिल्म मे उनका और दीपिका का रोमांस दिखेगा। 

    नई फिल्म किंग की झलक

    शाहरुख खान की फिल्म किंग के बारे मे धीरे-धीरे जानकारी सामने आ रही है। हाल ही मे एक फैन मीट मे एक प्रशंसक ने शाहरुख से फिल्म के कॉन्सेप्ट के बारे मे पूछा। शाहरुख ने कहा कि अभी ज्यादा नही बता सकते, लेकिन जैसे-जैसे चीजे सामने आएंगी, आपको फिल्म के बारे मे और जानकारी मिलेगी।

    उन्होंने बताया कि फिल्म मे कई किरदार है और इसका मकसद यह दिखाना है कि जब हम चीजों को व्यक्तिगत रूप से लेते है तो बड़े फैसले कैसे होते है। शाहरुख ने यह भी कहा कि फिल्म में किसी का पक्ष नही लिया जाएगा।

    शाहरुख-दीपिका का लव एंगल

    फैन मीट के दौरान जब एक फैन ने शाहरुख के लिए अपना प्यार जताया, तो शाहरुख ने मजाक मे कहा कि फिल्म मे उनके साथ दीपिका पादुकोण भी है। इस बयान के बाद फैंस मे कयास लगने लगे है कि फिल्म मे शाहरुख और दीपिका का लव स्टोरी दिखाया जा सकता है।

    रिलीज डेट अभी नही आई

    किंग अगले साल 2026 मे रिलीज होगी, लेकिन अभी तक इसकी तारीख का ऐलान नही हुआ है। फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका में होंगे।

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts