Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मंत्री विश्वास सारंग ने Twitter के CEO को लिखा पत्र, दिग्विजय सिंह का ट्विटर हैंडल सस्पेंड करने की मांग

मंत्री विश्वास सारंग ने Twitter के CEO को लिखा पत्र, दिग्विजय सिंह का ट्विटर हैंडल सस्पेंड करने की मांग
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खरगोन हिंसा मामले को लेकर गलत ट्वीट से प्रदेश का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। इस मामले में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को पत्र लिखा कि दिग्विजय सिंह का ट्विटर हैंडल परमानेंट सस्पेंड किया जाना चाहिए।

सस्पेंड हो दिग्विजय सिंह का अकाउंट

मंत्री विश्वास सारंग ने ट्वीट कर लिखा की बिहार की घटना को खरगोन की घटना बना कर ट्वीट करने वाले दिग्विजय सिंह प्रदेश में अराजकता और धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार को इस पर कार्यवाही और ट्विटर इंडिया से दिग्विजय सिंह का अकाउंट तुरंत सस्पेंड करना चाहिए।

‘फेक न्यूज फैलाओ और दंगा भड़काओ’

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस और मिस्टर बंटाधार की यही मानसिकता है कि फेक न्यूज फैलाओ और दंगा भड़काओ। दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान के आरओबी को भी मेरे क्षेत्र का आरओबी बताया था। राजनीति का स्तर इतना नीचे गिरा चुके है कि उनको केवल अलगाववादियों आतंकवादियों दंगाईयों को संरक्षण देने में मजा आता है।

दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ी

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर आईपीसी की धारा 153A, 295A, 465, 505(2) के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। ये भी पढ़ें - गलत ट्वीट कर फंसे दिग्विजय सिंह! गृह मंत्री ने दिए कानूनी कार्रवाई के संकेत
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts