PlayBreaking News

सारंगपुर:अधूरे विकास कार्यों पर प्रशासन सख्त, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी

सारंगपुर के वार्ड-8 में लंबे समय से अधूरे पड़े सड़क और नाली निर्माण कार्यों पर नगर पालिका प्रशासन सख्त हो गया है। सीएमओ दीपक रानवे ने ठेकेदार को जल्द काम शुरू करने के निर्देश देते हुए लापरवाही पर ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी।
Follow on Google News
अधूरे विकास कार्यों पर प्रशासन सख्त, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी
सारंगपुर के अधूरे विकास कार्यों पर प्रशासन सख्त

नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से अधूरे पड़े सड़क और नाली निर्माण कार्यों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। वार्ड क्रमांक 8 में विकास कार्यों में लगातार हो रही देरी के बाद नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल और मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) दीपक रानवे ने संबंधित ठेकेदार को फटकार लगाते हुए जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य शुरू नहीं हुए तो ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।

शिकायत के बाद संभागीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

स्थानीय नागरिक तरुण शर्मा ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत वर्ष 2023 में स्वीकृत 1.20 करोड़ रुपये की सड़कें, वर्ष 2026 में स्वीकृत 20 लाख रुपये की सीसी रोड तथा विशेष निधि से बनने वाली नालियों का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद कार्यपालन यंत्री झिवेंद्र सिंह और ब्रजेश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें: 2 करोड़ की लागत, 40 आधुनिक दुकानें... सीहोर में राजा भोज कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ, व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार

बैठक में ठेकेदार को लगाई फटकार

निरीक्षण रिपोर्ट के बाद नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल और सीएमओ दीपक रानवे ने इंजीनियरों एवं संबंधित ठेकेदार के साथ बैठक की। समीक्षा के दौरान निर्माण कार्यों में लापरवाही सामने आने पर अधिकारियों ने ठेकेदार को तत्काल काम शुरू करने के निर्देश दिए। सीएमओ दीपक रानवे ने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि तय समय में काम शुरू नहीं हुआ तो संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा : पुलिस ने निकाला जुआरियों का जुलूस; कोचिंग सेंटर की आड़ में चल रहा था जुआ फड़, 35 लाख की माशरूका जब्त  

शहर के विकास में देरी बर्दाश्त नहीं होगी

नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल ने कहा कि शहर के विकास कार्य प्राथमिकता में हैं और किसी भी परियोजना में लापरवाही या देरी को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और सभी लंबित निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

Edited By: Sumit Shrivastava

Iftikhar Ansari
By Iftikhar Ansari
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts