PlayBreaking News

छिंदवाड़ा : पुलिस ने निकाला जुआरियों का जुलूस; कोचिंग सेंटर की आड़ में चल रहा था जुआ फड़, 35 लाख की माशरूका जब्त  

छिंदवाड़ा के कुंडीपुरा थाना क्षेत्र में कोचिंग सेंटर की आड़ में संचालित जुआ फड़ पर पुलिस की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार 14 आरोपियों का रविवार को जुलूस निकालकर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने मौके से 1.33 लाख रुपए नकद, वाहन और मोबाइल सहित करीब 35 लाख की माशरूका जब्त की है।
Follow on Google News
पुलिस ने निकाला जुआरियों का जुलूस; कोचिंग सेंटर की आड़ में चल रहा था जुआ फड़, 35 लाख की माशरूका जब्त   
छिंदवड़ा में पुलिस ने जुआरियों का जुलूस निकालकर न्यायालय पेश किया।

छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा थाना अंतर्गत नई आबादी जैन मंदिर के पास शनिवार शाम जुआ फड़ पर हुई कार्यवाही के बाद रविवार को पकड़ाए 14 जुआरियों का जुलूस निकालकर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में एक लाख 33 हजार नगद सहित 35 लाख की माशरूका बरामद की गई थी। पुलिस ने उस कोचिंग संचालक पर एक्शन की बात भी कही है,जिसकी आड़ में जुआ फड़ संचालित हो रहा था।

यह है मामला

शहर के कुंडीपुरा थाना अंतर्गत गांधी गंज जैन मंदिर के पास कोचिंग सेंटर की आड़ में चल रहे जुआ फड़ पर एसपी स्क्वॉड ने शनिवार रात को रेड कार्यवाही कर 14 जुआरियों को हिरासत में लिया था। मौके से 2 फॉर व्हीलर 6 मोटर साइकिल एवं 17 नग मोबाइल फोन जप्त किए गए। एसपी स्क्वॉड द्वारा की गई इस रेड कार्यवाही में शहर के कई नामचीन जुआरी धराए हैं।

ये भी पढ़ें: विदिशा: कोतवाली पुलिस ने पकड़ी 10 लाख कीमत की 80 ग्राम ब्राउन शुगर, 2 आरोपी गिरफ्तार

ये जुआरी पकड़ाए

नितिन पिता संतोष डेहरिया निवासी छिंदा पेंच, जाउल्ल पिता राम आसरे कुरैशी निवासी पेंच दीघावानी, शैलेंद्र पिता मुरलीधर उज्जवाने निवासी सुंदर देवरे नगर,शाहबाज पिता यूनिस अंसारी निवासी यादव कॉलोनी, राजेश पिता नीलू चौरसिया निवासी बरारीपुरा, दुर्गेश पिता सोहन यादव निवासी पुल पुल डोह्, इस्ताक पिता मुनव्वर खान निवासी रोहना कला, राहुल उर्फ चक्की पिता इंद्रपाल सिंह ठाकुर निवासी सागर पैसा, कमलेश पिता सुंदरलाल कैथवास निवासी रावनवाड़ा, विनय पिता कुंवर सिंह यादव निवासी महुआ टोला, मोहित पिता अशोक साहू निवासी छिंदा, पंकज पिता दादूराम मालवीय निवासी खजरी, अल्केश, निलेश पिता चमरू लाल वंशकार निवासी त्रिलोकी नगर को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें: बेकाबू हाथी ने ऑटो चालक को कुचला, इलाज के दौरान मौत; 15 महावत भी नहीं कर सके काबू

घर मालिक के खिलाफ भी दर्ज होगा मामला

वहीं पुलिस घर मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर रही है। कुंडीपुरा पुलिस द्वारा सभी जुआरियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts