समांथा रूथ प्रभु ने दी खुशखबरी!जल्द बनने वाली हैं मां, प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर

एंटरटेनमेंट डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस समांथा रूथ प्रभु ने आखिरकार अपनी प्रेग्नेंसी की खबर की पुष्टि कर दी है। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब खुद अभिनेत्री ने इस पर मुहर लगा दी है। समांथा जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। यह खबर सामने आने के बाद उनके फैंस बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
फिल्म की सक्सेस मीट में साझा की खुशखबरी
हाल ही में रिलीज हुई समांथा की फिल्म 'मा इंती बंगारम' की सक्सेस मीट के दौरान उन्होंने यह बड़ी खुशखबरी साझा की। मीडिया से बातचीत करते हुए समांथा ने बताया कि वह जल्द ही मेटर्निटी लीव पर जाने वाली हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। फैंस का कहना है कि उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक नजर आ रही थी।
मेटर्निटी लीव के बाद करेंगी वापसी
समांथा ने कहा कि वह अपने सभी मौजूदा प्रोजेक्ट्स और कमिटमेंट्स पूरे करने के बाद कुछ समय के लिए अभिनय से ब्रेक लेंगी। उन्होंने कहा, मा इंती बंगारम के बाद मुझे थोड़ा आराम करना होगा। मुझे मेटर्निटी लीव लेनी होगी। इसके बाद मैं अपने फैंस के लिए एक नई फिल्म के साथ वापसी करूंगी। एक्ट्रे्स ने यह भी कहा कि वह अपने करियर से दूरी नहीं बना रही हैं, बल्कि सिर्फ कुछ समय अपने परिवार और आने वाले बच्चे को देना चाहती हैं।
कैसे शुरू हुई थीं प्रेग्नेंसी की चर्चाएं?
समांथा की प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही थीं। 'मा इंती बंगारम' की सक्सेस सेलिब्रेशन के दौरान सामने आए कुछ वीडियो और तस्वीरों में फैंस ने उनका बेबी बंप नोटिस किया था। इसके बाद इंटरनेट पर लगातार चर्चा होने लगी कि अभिनेत्री जल्द ही मां बनने वाली हैं। हालांकि उस समय समांथा ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन अब आधिकारिक घोषणा के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया है।
2025 में हुई थी समांथा-राज की शादी
समांथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरू ने 1 दिसंबर 2025 को शादी की थी। दोनों ने तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन में बेहद निजी समारोह में सात फेरे लिए थे। शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की थीं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया था।
'द फैमिली मैन 2' से शुरू हुई थी नजदीकियां
समांथा और राज पहली बार चर्चित वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' के दौरान साथ काम करते नजर आए थे। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई और समय के साथ यह रिश्ता और मजबूत होता गया। उनके रिश्ते की चर्चा तब और तेज हो गई थी जब समांथा ने वर्ल्ड पिकलबॉल लीग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में दोनों 'चेन्नई सुपर चैंप्स' टीम को सपोर्ट करते दिखाई दिए थे। इसके बाद फैंस ने उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए थे।
'मा इंती बंगारम' में फिर साथ आए कपल
हाल ही में समांथा और राज ने फिल्म 'मा इंती बंगारम' में भी साथ काम किया है। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसकी कहानी को काफी पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म एक फैमिली एक्शन-कॉमेडी है, जिसका निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है। इससे पहले समांथा और नंदिनी रेड्डी की जोड़ी 2019 में आई सुपरहिट फिल्म 'ओह! बेबी' में भी साथ काम कर चुकी है।
फिल्म की स्टारकास्ट
'मा इंती बंगारम' की कहानी राज निदिमोरू और वसंत मारिंगंती ने लिखी है। फिल्म में समांथा के अलावा गुलशन देवैया और दिगंत मंचले भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। वहीं गौतमी तदिमल्ला, श्रीमुखी, मंजूषा और श्रीनिवास गविरेड्डी ने सपोर्टिंग रोल निभाए हैं।
बजट से ज्यादा हुई कमाई
फिल्म के बजट और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की बात करें तो 'मा इंती बंगारम' लगभग 30 करोड़ रुपए के बजट में बनी है। रिलीज के बाद फिल्म ने दुनियाभर में करीब 51.32 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म ने अपने बजट से काफी ज्यादा कमाई कर शानदार सफलता हासिल की है।
फैंस को वापसी का इंतजार
समांथा की प्रेग्नेंसी की खबर ने उनके फैंस को खुश कर दिया है। अब अभिनेत्री अपनी जिंदगी के नए और खूबसूरत सफर की शुरुआत करने जा रही हैं। वहीं फैंस को उम्मीद है कि मेटर्निटी ब्रेक के बाद वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार वापसी करेंगी











