Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Samantha-Raj Nidimoru: चार साल बाद फिर सजा दुल्हन का जोड़ा, सामंथा बनीं मिसेज निदिमोरू, इंस्टाग्राम पर शेयर कीं शादी की तस्वीरें

दिसंबर का दिन सामंथा रुथ प्रभु की जिंदगी में एक बड़ा बदलाव लेकर आया। लंबे समय से चर्चा में चल रही सामंथा और फिल्ममेकर राज निदिमोरू ने आखिरकार शादी कर ली।
चार साल बाद फिर सजा दुल्हन का जोड़ा, सामंथा बनीं मिसेज निदिमोरू, इंस्टाग्राम पर शेयर कीं शादी की तस्वीरें
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
    तलाक के करीब चार साल बाद सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी जिंदगी का नया चेप्टर शुरू कर दिया है। सोमवार, 1 दिसंबर को उन्होंने फिल्ममेकर राज निदिमोरू संग सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को नया नाम दिया। शादी के बाद सामंथा ने इंस्टाग्राम पर अपनी वेडिंग फोटोज साझा कीं। उन्होंने सिर्फ तारीख 1.12.2025 लिखकर अपनी नई शुरुआत को दुनिया के सामने रखा। 

    रिपोर्ट के अनुसार, सामंथा और राज ने कोयंबटूर स्थित लिंग भैरवी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए। सामंथा की लाल चटक रंग की साड़ी और मिनिमल ज्वेलरी ने उनके पूरे लुक को खास और बेहद सॉफ्ट बना दिया। दूसरी ओर, राज निदिमोरू ने भी पारंपरिक वेशभूषा में शादी की सभी रस्में पूरी कीं। दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही थी। दोनों ने बेहद निजी तरीके से विवाह समारोह किया, जिसमें परिवार और बेहद करीबी लोग मौजूद रहे।

    Uploaded media

    सामंथा इससे पहले अभिनेता नागा चैतन्य से शादीशुदा थीं, लेकिन करीब चार साल पहले दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर दिया। तलाक के बाद नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस सोभिता धूलिपाला से शादी किया। उधर, राज निदिमोरू की पहली शादी श्यामली डे से हुई थी, जो 2022 में तलाक के बाद समाप्त हो गई।

    अब सामंथा और राज दोनों ने अपनी पुरानी जिंदगियों को पीछे छोड़कर एक दूसरे का हाथ थामकर आगे बढ़ने का फैसला किया है। 

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts