Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सागर में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 की मौत; 14 घायल; सोमवती अमावस्या पर स्नान करने जा रहे थे श्रद्धालु

Follow on Google News
सागर में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 की मौत; 14 घायल; सोमवती अमावस्या पर स्नान करने जा रहे थे श्रद्धालु
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सोमवती अमावस्या पर नर्मदा स्नान करने बरमान जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, 14 श्रद्धालु घायल हुए हैं। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर देवरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नेशनल हाईवे 44 पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा सागर जिले के देवरीकलां के पास सुबह साढ़े चार बजे नेशनल हाईवे 44 पर राजोला चौराहे पर हुआ। बांदरी क्षेत्र स्थित ग्राम ढावरी के 17 निवासी ऑटो (MP 15 R 3808) से सोमवती अमावस्या पर नर्मदा स्नान करने के लिए बरमान जा रहे थे। तभी अचानक सागर-नरसिंहपुर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद टक्कर से ऑटो पलट गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में दो मासूम बच्चे और उनकी मां बाल-बाल बच गए। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 15 श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें से एक की हालत गंभीर थी, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों और घायलों की हुई पहचान

हादसे में मरने वालों की पहचान विशनाथ यादव उम्र 45 साल, अवधराधी पति रामचरण यादव उम्र 50 साल और हरिसिंह राजपूत उम्र 60 साल तीनों निवासी ढावरी के रूप में हुई है। घायलों के नाम- अमरसिंह चढार, छोटे भाई अमरसिंह चढार, कृष्ण कांत रामेश्वर, अनन्दो अहिरवार, कुसुमरानी आनन्दो अहिरवार, माहो कामता यादव, चंदा रूपसिंह यादव, सीतारानी रामप्रसाद चढार, लक्ष्मी हरिसिंह यादव, रामप्रसाद रमेश चढार, फूलसिंह तारेलाल वासुदेव, हेमा रणवीर वासुदेव, हरिसिंह हलकई यादव, काशीराम सभी निवासी ढावरी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों और मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts