PlayBreaking News

यात्रा के दौरान महिलाओं की प्राथमिकता होती है सुरक्षा, जबकि पुरुष इस चीज को सबसे अहम मानते हैं : सर्वे

Follow on Google News
यात्रा के दौरान महिलाओं की प्राथमिकता होती है सुरक्षा, जबकि पुरुष इस चीज को सबसे अहम मानते हैं : सर्वे
यात्रा करने के दौरान महिलाओं के लिए सुरक्षा सर्वोपरि होती है। जबकि, पुरुषों के लिए आराम सबसे अधिक महत्व रखता है। ग्रीनसेल मोबिलिटी के प्रमु्ख इंटर-सिटी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कोच ब्रांड न्यूगो की खोज से ये पता चलता है कि आवाजाही के माध्यम को चुनते समय महिलाओं द्वारा सुरक्षा पर सबसे अधिक ज्यादा दिया जाता है।

सर्वे में सामने आई ये बात

विश्व की प्रमुख अंतर्दृष्टि और परामर्श प्रदान करने वाली कंपनी कैंटर के साथ मिलकर किया गया ये शोध पहला साक्षात्कार पर आधारित अध्ययन है। जिसमें भारत के 10 शहरों के 2800 से ज्यादा लोगों की प्रतिक्रियाओं को शामिल किया गया है। इस शोध में बस से यात्रा करने के अनेक वर्गों- प्रीमियम ए.सी., सस्ता ए.सी., ए.सी. के बिना, गुणात्मक (Qualitative) और मात्रात्मक (Quantitative) पद्धति दोनों का उपयोग किया गया है।

शोध में हुआ ये खुलासा

न्यूगो की खोज में पता चला है कि महिलाओं के लिए सुरक्षा सर्वोपरि होती है, इसलिए पुरुषों (22%) की तुलना में ड्रॉप पॉइंट का उनकी मंजिल के पास होना भी महिलाओं (26%) के लिए बहुत अहम होता है। इस अध्ययन से ये भी पता चलता है कि यात्रा करते समय महिलाएं भव्य इंटीरियर्स वाली प्रीमियम बस और कैबिन के अंदर बिना किसी तरह के शोर की तलाश करती हैं और ये सेवा प्रदान करने वाले प्रीमियम बस ब्रांडों के लिए पसंद को बढ़ा देती हैं। सिर्फ ऑफलाइन टिकट बुक करने की आदत का अनुपात भी अलग होता है, जो कि पुरुषों (35%) की तुलना में महिलाओं (45%) में ज्यादा होता है।

यात्राओं में हो रही बढ़ोतरी

इस अध्ययन से ये पता चलता है कि जहां बुनियादी ढांचे के मामले में एक शहर से दूसरे शहर की जाने वाली यात्राओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं, सेवा प्रदान करने के संबंध में सुधार करने की बहुत संभावना होती है। जैसे की समय की पाबंदी, साफ-सफाई, रास्ते के बीच रुकने की जगहें, खाने-पीने की चीजें आदि से संबंधित व्यावहारिक पहलुओं को पुरुषों और महिलाओं दोनों तरह के यात्रियों द्वारा अपनी एक शहर से दूसरे शहर तक की यात्रा के लिए किसी विशेष प्रकार के बस ऑपरेटर को चुनते समय सबसे ज्यादा जरूरी बताया गया था। ये भी पढ़ें - ऑफिस में लगातार बैठना पड़ सकता है भारी, डेस्क पर काम करते वक्त ना करें ये गलतियां
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts