Saba Azad ने Hrithik Roshan के साथ शेयर की फोटो, लिखा- मेरा हिप्पो हार्ट; अर्जेंटीना में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे दोनों

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सिंगर और एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ अर्जेंटीना में छुट्टियां मना रहे हैं। सबा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ तस्वीरें भी शोयर की हैं। सबा ने ऋतिक के साथ भी अपनी तस्वीर शेयर की है। ऋतिक और सबा के फैंस इस तस्वीर को बहुत पसंद कर रहे हैं। फोटो पर सबा ने कैप्शन दिया है, "मेरा हिप्पो हार्ट"।
ऋतिक और सबा की फोटो वायरल
सबा ने ऋतिक के साथ एक सेल्फी शेयर की है। इसमें दोनों बीनी कैप में ट्विनिंग करते हुए कैमरे के सामने स्माइल करते नजर आ रहे हैं। सबा ने ग्रे बीनी के साथ पेस्टल ब्लू स्वेटर पहना हुआ है, जबकि ऋतिक ने मैचिंग बीनी के साथ ब्लैक कलर की जैकेट पहनी है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "ब्यूनस डायस (सुप्रभात)" सबा ने ऋतिक की एक सिंगल तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह स्लीवलेस ब्लैक टी-शर्ट और मैचिंग कैप पहने नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में सबा ने लिखा है- "मेरा हिप्पो हार्ट"।




















