Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका-इजराइल, ईरान युद्ध:राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से बात, ईरान ने रूस का दिया धन्यवाद

मिडिल ईस्ट में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। अभी तक रुस इस मामले में बिल्कुल अलग चल रहा था। वहीं आज दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बात की।
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से बात, ईरान ने रूस का दिया धन्यवाद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बातचीत की। इस दौरान पुतिन ने हमले में मारे गए लोगों पर दुख जताते हुए कूटनीतिक समाधान से तनाव कम करने की अपील की है।

    ईरान का साथ दे सकता है रूस !

    इंटरनेश्नल डेस्क। रूसी राष्ट्रपति की इस बातचीत को लेकर अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि- रूस इस मुश्किल वक्त में ईरान का साथ दे सकता है, हालांकि पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति से तनाव कम करने और जल्द से जल्द मुद्दे को कूटनीतिक तरीके से सुलझाने की अपील की है। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान व्लादिमीर पुतिन ने फिर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह सैय्यद अली खामेनेई की मौत और हमले में मारे गए लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। इसी के साथ ये भी बताया जा रहा है कि रुसी राष्ट्रपति ने तनाव को खत्म करने, आपसी बातचीत के जरिए मुद्दे को सुलझाने की बात कही है। 

    ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में तनाव: अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध, अब तक रूस और चीन ने क्यों साधी चुप्पी ?

    ईरान ने रूस को सपोर्ट के लिए दिया धन्यवाद 

    बातचीत के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से कहा कि- वह गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) के सदस्य देशों के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं। वहीं मसूद पेजेश्कियन ने ईरानी लोगों के साथ रूस की एकजुटता के लिए पुतिन को थैंक्यू कहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- ईरान अपनी संप्रभुता और देश की आजादी की रक्षा कर रहा है। उन्होंने लड़ाई से संबंधित ताजा गतिविधियों के दौरान हुए विकास पर विस्तार से जानकारी भी दी और दोनों नेताओं के बीच इस बात पर सहमति हुई कि ईरानी पक्ष के साथ अलग-अलग माध्यमों से संपर्क बनाए रखा जाएगा।

    मध्य पूर्व में तनाव, तेल एक अहम मुद्दा

    मिडिल ईस्ट में जारी इस तनाव के बीच तेल एक अहम मुद्दा बना हुआ है। अमेरिका लंबे समय से भारत पर रूस से तेल न खरीदने के लिए दबाव बना रहा है, हालांकि जो ताजा हालात हैं, उसने अमेरिका की चिंता बढ़ा दी है। अभी कुछ दिनों पहले  अमेरिका ने भारत पर टैरिफ लगा दिया था, तो भारत ने तेल के लिए रूस का रुख किया था। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को 30 दिन के लिए रुस से तेल खरीदने की छूट दे दी है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts