भोपाल एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, जांच के चलते दिल्ली की उड़ान में देरी

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट पर मंगलवार को दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग के बाद विमान की तकनीकी जांच की जा रही है। जांच के चलते फ्लाइट निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकी। अब इसके शाम 4:30 बजे उड़ान भरने की जानकारी मिली है। फ्लाइट में देरी के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ रहा है।
हार्ड लैंडिंग के बाद विमान की जांच
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, हार्ड लैंडिंग के बाद विमान की तकनीकी जांच करना सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है। यदि पायलट को लगता है कि विमान रनवे पर सामान्य से अधिक जोर से उतरा है, तो इसकी जानकारी इंजीनियरिंग टीम को दी जाती है। इसके बाद विमान की जांच की जाती है। तकनीकी जांच और जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही विमान को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जाती है।
शिवराज सिंह चौहान भी इसी फ्लाइट से जाने वाले थे दिल्ली
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के भी इसी फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले थे। फ्लाइट में देरी के कारण उन्हें भी इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल विमान की तकनीकी जांच जारी है। अधिकारियों की ओर से फ्लाइट के शाम 4:30 बजे रवाना होने की जानकारी दी गई है।




















