इंदौर में RSS का महाकुंभ!एक लाख स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण की तैयारी पूरी

इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन इंदौर में बड़े आयोजन के साथ होगा। बुधवार को डेली कॉलेज परिसर में एक लाख स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह आयोजन संघ की इंदौर में होने वाली अखिल भारतीय बैठक से पहले किया जा रहा है। इसमें स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण के बाद सार्वजनिक कार्यक्रम और बौद्धिक सत्र आयोजित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: कैंसर की दवा 11 हजार की, निजी अस्पताल में 1.30 लाख की क्यों? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछे सख्त सवाल
डेली कॉलेज में जुटेंगे स्वयंसेवक, शाम 4:30 बजे पहुंचने का संदेश
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने गठन के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पिछले एक वर्ष से देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इन कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन इंदौर में होने वाले इस बड़े आयोजन के साथ होगा।संघ की परंपरा के अनुसार, अखिल भारतीय बैठक से पहले संबंधित शहर में बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में इंदौर में भी यह आयोजन किया जा रहा है।संघ की इंदौर महानगर इकाई की सभी शाखाओं तक संदेश पहुंचाया गया है कि उनसे जुड़े स्वयंसेवक बुधवार दोपहर 4:30 बजे तक डेली कॉलेज परिसर में एकत्रित हों। एकत्रीकरण के बाद सार्वजनिक कार्यक्रम होगा और फिर बौद्धिक सत्र आयोजित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: शराब कांड पर सख्ती-सागर और देवास कलेक्टर को हटाया, प्रतिभा पाल पर्यटन विकास निगम में एमडी, ऋतुराज उपसचिव बने
अखिल भारतीय कार्यसमिति के पदाधिकारी करेंगे संबोधित
कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यसमिति के किसी पदाधिकारी द्वारा संबोधित किया जाएगा। हालांकि, इंदौर इकाई को अभी तक संबोधन करने वाले पदाधिकारी का नाम स्पष्ट नहीं हुआ है।संघ की अखिल भारतीय बैठक इंदौर में 2 से 4 नवंबर तक आयोजित की जानी है। इस बैठक में शामिल होने के लिए अखिल भारतीय स्तर के पदाधिकारियों का इंदौर पहुंचना शुरू हो गया है। ऐसे में बुधवार का आयोजन संघ के शताब्दी वर्ष के समापन कार्यक्रमों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: इमरान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, 2 नवंबर तक भारत छोड़ने के आदेश पर रोक
कार्यक्रम से पहले नगर निगम अलर्ट, रातभर हुआ सड़कों का पेचवर्क
एक लाख स्वयंसेवकों के संभावित जमावड़े को देखते हुए नगर निगम भी तैयारियों में जुट गया है। डेली कॉलेज और उसके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर व्यापक सफाई कराई गई। नगर निगम के स्वच्छता विभाग ने पूरे इलाके में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की।वहीं, जनकार्य विभाग ने अधिकारियों की निगरानी में आसपास की सड़कों पर रातोंरात पेचवर्क कराया। यह काम मंगलवार रात करीब 9 बजे शुरू हुआ और बुधवार तड़के 3 बजे तक चलता रहा।सुबह अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बड़े आयोजन से पहले सड़कें दुरुस्त करने और सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: MP में 4 IPS अधिकारियों के तबादले, सागर और देवास के SP बदले
इंदौर में बड़े आयोजन की तैयारी
डेली कॉलेज में होने वाला यह एकत्रीकरण संघ की 100 वर्ष की यात्रा के समापन कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाएगा। वहीं, 2 से 4 नवंबर तक प्रस्तावित अखिल भारतीय बैठक के कारण इंदौर में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी भी बढ़ रही है।




















