Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मिडिल ईस्ट में तनाव:अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध, अब तक रूस और चीन ने क्यों साधी चुप्पी ?

मिडिल ईस्ट में तनाव का आज आठवां दिन है। अमेरिका इजराइल को लगभग 151.8 मिलियन डॉलर के हथियार देगा। बीते सात दिनों में ईरान में भारी तबाही हुई है, कई घर क्षतिग्रस्त हो गए है।
अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध, अब तक रूस और चीन ने क्यों साधी चुप्पी ?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अब तक युद्ध में हजारों की संख्या में नागरिक मारे गए हैं। ईरान भी हमलों का लगातार जवाब दे रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि रूस और चीन ने क्यों चुप्पी साधी है, आइए आपको समझाते है।

    28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल ने ईरान पर किया हमला

    बीती 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल ने ईरान पर हमला किया। इस ज्वाइंट सैन्य हमले को ऑपरेशन ‘एपिक क्यूरी’ नाम दिया गया। इस दौरान ईरान की राजधानी तेहरान में परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। हमले में जब ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हुई। तब से ही ईरान की तरफ से युद्ध और तेज हो गया।

    ये भी पढ़ें: ईरान पर सबसे बड़े हमले की चेतावनी! अमेरिकी वित्त मंत्री बोले- आज की रात भारी पड़ेगी

    रूस और चीन खुलकर क्यों नहीं आए सामने ?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान का एक और पुराना साथी चीन, अमेरिका का सामना करके हितों को खतरे में डालने नहीं चाहता है। खास बात यह है कि मिडिल ईस्ट में युद्ध चीनी हितों को खतरे में डालता है। ईरान की धमकियों ने होर्मुज स्ट्रेट से ट्रैफिक को असल में रोक दिया है, जो अरब सागर तक फारस की खाड़ी का एकमात्र रास्ता है। इसी रास्ते से ज्यादातर तेल का आयात होता है। दूसरी एशियाई इकॉनमी के अलावा, चीन मिडिल ईस्ट से तेल इंपोर्ट करता है, और इस ब्लॉकेड से उसकी सप्लाई पर असर पड़ेगा।

    रुस और चीन ने क्या बयान दिए ?

    अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध को देखते हुए रुस ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि मिडिल ईस्ट में समस्या का समाधान कूटनीति से किया जाना चाहिए, इसके साथ ही कहा कि शांति का फाइनल ऑप्शन युद्धविराम ही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन ने दोनों देशों से सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील की।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts