Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राहुल गांधी से शादी की अफवाह! कंगना रनौत का करारा जवाब, बोलीं ये बेहद शर्मनाक हरकत, महिलाओं के लिए राजनीति में गरिमा नहीं बची

अभिनेत्री ने साफ कहा कि वह इस तरह की ओछी हरकतों को नजरअंदाज नहीं करेंगी। जरूरत पड़ी तो वह कानूनी कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेंगी। कंगना का कहना है कि सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों और अफवाहों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाना जरूरी है,
कंगना रनौत का करारा जवाब, बोलीं ये बेहद शर्मनाक हरकत, महिलाओं के लिए राजनीति में गरिमा नहीं बची

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत इन दिनों एक फर्जी पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया के  एक मीम पेज ने उनके नाम से एक कथित स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने राहुल गांधी से शादी को लेकर विवादित बयान दिया है। पोस्ट में लिखा था कि अगर राहुल गांधी भाजपा में शामिल होते हैं, तो वह उनसे शादी करने के लिए तैयार हैं। यह दावा पूरी तरह से झूठा और भ्रामक निकला।

कंगना ने बताया घटिया और झूठा

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद कंगना रनौत ने खुद सामने आकर इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने इस कथित स्क्रीनशॉट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की। कंगना ने साफ कहा कि यह पूरी तरह से फर्जी खबर है और बेहद घटिया स्तर की हरकत है। उन्होंने ऐसे कंटेंट बनाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की अफवाहें फैलाना न केवल गलत है बल्कि समाज में गलत संदेश भी देता है।

यह भी पढ़ें: दर्द में ‘भाईजान’: जिगरी दोस्त के निधन पर Salman Khan का छलका दर्द, इमोशनल पोस्ट ने फैंस को रुलाया

राजनीति में महिलाओं की गरिमा खतरे में

कंगना ने इस पूरे मामले पर दुख जताते हुए कहा कि अब राजनीति में महिलाओं के लिए सम्मान और गरिमा की कमी साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि महिला नेताओं को अक्सर इस तरह के अपमानजनक और झूठे प्रचार का सामना करना पड़ता है, जो बेहद निराशाजनक है। कंगना ने ट्रोलर्स को नसीहत दी कि वे अपनी सीमाएं समझें और इस तरह की हरकतों से बाज आएं।

यह भी पढ़ें: खतरों के खिलाड़ी 15 की पूरी लिस्ट आई सामने : कौन-कौन लेगा खतरों से टक्कर, जानें इस बार क्या है खास

कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

अभिनेत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस तरह की ओछी हरकतों को नजरअंदाज नहीं करेंगी। जरूरत पड़ी तो वह कानूनी कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेंगी। कंगना का कहना है कि सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों और अफवाहों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाना जरूरी है, ताकि किसी की छवि खराब न हो।

Featured News

फिल्म ‘क्वीन 2’ को लेकर भी चर्चा में

राजनीति के साथ-साथ कंगना अपने फिल्मी करियर पर भी फोकस बनाए हुए हैं। खबर है कि वह जल्द ही अपनी सुपरहिट फिल्म क्वीन के सीक्वल ‘क्वीन 2’ में नजर आ सकती हैं। फिल्म के निर्देशक विकास बहल इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि कंगना के व्यस्त राजनीतिक और पेशेवर शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए फिल्म की शूटिंग के लिए करीब तीन महीने का टाइट प्लान बनाया गया है, ताकि वह अपने संसदीय क्षेत्र और फिल्म दोनों को संतुलित कर सकें।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts