Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यूपी की आंधी का डरावना सच : रस्सी टूटी और कई फीट ऊपर उड़े नन्हे मियां, मौत को छूकर वापस आए

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को आंधी-तूफान का कहर देखने को मिला। तेज आंधी के कारण कई लोगों की मौत हो गई। इस आंधी के दौरान बरेली जिले में एक शख्स टीनशेड के साथ हवा में उड़ गया। कई फीट की ऊंचाई में उड़ने के बाद नीचे गिरे नन्हे मियां की को शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है। वे अस्पताल में हैं।
Follow on Google News
रस्सी टूटी और कई फीट ऊपर उड़े नन्हे मियां, मौत को छूकर वापस आए

बरेली। उत्तर प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। कहीं पेड़ गिर गए, कहीं मकान ढह गए और कई लोगों की जान चली गई। लेकिन बरेली से सामने आया एक वीडियो पूरे देश को हैरान कर रहा है। वीडियो में एक शख्स टीनशेड के साथ हवा में कई फीट ऊपर उड़ता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर यह दृश्य भले ही लोगों को चौंका रहा हो, लेकिन उस शख्स के लिए यह पल मौत को बेहद करीब से देखने जैसा था। अब घायल हुए नन्हे मियां ने उस खौफनाक घटना की कहानी खुद सुनाई है।

 

आंधी चली तो रस्सी थाम ली, लेकिन...

नन्हे मिया ने बताया कि वह कुछ लोगों के साथ गाड़ी से सामान लेकर पहुंचे थे। उस समय मौसम अचानक खराब होने लगा था और आसमान में काले बादल छा गए थे। सामान उतारने के बाद सभी लोग पास बने टीनशेड के नीचे रुक गए। तभी तेज हवाएं चलने लगीं। खुद को संभालने के लिए उन्होंने गाड़ी पकड़ी और पास में बंधी रस्सी थाम ली। लेकिन अगले ही पल तेज झोंकों ने रस्सी तोड़ दी और वह टीन के साथ हवा में उड़ गए। नन्हे मियां के मुताबिक, उन्हें समझ ही नहीं आया कि वह कितनी ऊंचाई तक पहुंच गए। कुछ ही सेकंड में वह करीब 50 फीट दूर खेत में जाकर गिरे।

ये भी पढ़ें: Prateek Yadav Funeral : प्रतीक यादव को ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में हजारों लोग रहे मौजूद

जमीन पर गिरते ही दर्द से कराह उठे 

इस हादसे में नन्हे मियां गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका हाथ टूट गया, जिसमें डॉक्टरों ने रॉड डाली है। पूरे शरीर में दर्द की वजह से वह लगातार कराह रहे हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनके साथ मौजूद बाकी लोग भी नीचे गिर गए थे, लेकिन नन्हे मियां टीन के साथ काफी दूर जाकर गिरे। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। परिवार के लोग भी इस हादसे के बाद सदमे में हैं।

वायरल वीडियो ने दिखाया आंधी का खौफ 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज हवाओं के बीच टीनशेड अचानक हवा में उठ जाता है और उसके साथ एक व्यक्ति भी ऊपर चला जाता है। यह दृश्य देखकर लोग दंग रह गए। कई लोगों ने इसे चमत्कार बताया, क्योंकि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी नन्हे की जान बच गई। हालांकि इस हादसे ने आंधी की भयावहता को भी सामने ला दिया है।

ये भी पढ़ें: संपत्ति विवाद में कत्लेआम? जांजगीर में एक ही परिवार के 4 लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या, पुरानी रंजिश से जुड़ रहे तार

कई जिलों में तबाही छोड़ गई आंधी 

बुधवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आई तेज आंधी और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया। जगह-जगह पेड़ उखड़ गए, मकानों को नुकसान पहुंचा और कई लोग घायल हुए। इस प्राकृतिक आपदा ने प्रदेशभर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts