Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रिंकू सिंह के जन्मदिन पर मंगेतर सांसद प्रिया सरोज का इश्क वाला अंदाज, मंदिर की सादगी भरी तस्वीर से जीता दिल

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के 29वें जन्मदिन पर मंगेतर प्रिया सरोज ने मंदिर में साथ की तस्वीर साझा कर अपने प्यार का खूबसूरत इजहार किया। इधर, रिंकू ने जन्मदिन से पहले रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ 112 रन की शतकीय पारी खेलकर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया। प्यार और क्रिकेट के शानदार मेल ने इस खास मौके को और यादगार बना दिया।
रिंकू सिंह के जन्मदिन पर मंगेतर सांसद प्रिया सरोज का इश्क वाला अंदाज, मंदिर की सादगी भरी तस्वीर से जीता दिल
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज।

स्पोर्ट्स डेस्क।  क्रिकेट के मैदान पर अपने दमदार शॉट्स से सुर्खियां बटोरने वाले रिंकू सिंह के लिए 12 अक्टूबर का दिन दोहरी खुशियां लेकर आया। एक ओर वह अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं, तो दूसरी ओर उनकी मंगेतर सांसद प्रिया सरोज ने अपने खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। प्रिया ने सोशल मीडिया पर रिंकू के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा की। इस पोस्ट ने प्रशंसकों का ध्यान खींच लिया और दोनों की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में आ गई।

मंदिर में साथ दिखे दोनों, तस्वीर पर बरसा प्यार

प्रिया सरोज की ओर से साझा की गई तस्वीर में वह रिंकू सिंह के साथ मंदिर में नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों का सहज अंदाज प्रशंसकों को पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। रिंकू की आक्रामक बल्लेबाजी के चर्चों के बीच उनकी जिंदगी का यह निजी और खूबसूरत पल प्रशंसकों के लिए अलग आकर्षण बन गया। प्रिया का यह पोस्ट जन्मदिन के मौके पर रिंकू के लिए खास संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

सगाई से अब तक सुर्खियों में है रिंकू-प्रिया की जोड़ी 

रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने 8 जून 2025 को लखनऊ के द सेंट्रम होटल में सगाई की थी। समारोह में दोनों परिवारों के अलावा राजनीति और क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, डिंपल यादव और जया बच्चन की मौजूदगी ने भी इस समारोह को खास बनाया था। इसके बाद से दोनों की जोड़ी प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। जन्मदिन पर प्रिया की तस्वीर ने एक बार फिर इस जोड़ी को सुर्खियों में ला दिया।

ये भी पढ़ें: रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी तय, 4 दिसंबर को लखनऊ में लेंगे सात फेरे

जन्मदिन से पहले बल्ले से निकला रिंकू का शतक 

रिंकू ने मैदान पर भी अपने प्रदर्शन से जन्मदिन का जश्न खास बना दिया। बिहार के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम जब 85 रन पर तीन विकेट गंवाकर दबाव में थी, तब रिंकू ने पारी संभाली। पांचवें नंबर पर उतरे बल्लेबाज ने 164 गेंदों में 112 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे। उन्होंने माधव कौशिक के साथ चौथे विकेट के लिए 202 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। रिंकू का यह शतक उनके प्रथम श्रेणी करियर का 10वां शतक है।

ये भी पढ़ें: Rinku Singh-Priya Saroj Engagement : रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की हुई सगाई, इमोशनल पल में छलके आंसू, रिंग सेरेमनी में अखिलेश-जया समेत कई हस्तियां पहुंचीं

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts