Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Rinku Singh-Priya Saroj Engagement : रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की हुई सगाई, इमोशनल पल में छलके आंसू, रिंग सेरेमनी में अखिलेश-जया समेत कई हस्तियां पहुंचीं

Rinku Singh-Priya Saroj Engagement : रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की हुई सगाई, इमोशनल पल में छलके आंसू, रिंग सेरेमनी में अखिलेश-जया समेत कई हस्तियां पहुंचीं
लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी (SP) की नवनिर्वाचित सांसद प्रिया सरोज ने 8 जून (रविवार) को लखनऊ के होटल 'द सेंट्रम' में एक निजी समारोह में सगाई कर ली। इस खास मौके पर दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी दोस्त और कई राजनीतिक व खेल जगत की जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।

भावुक हो गईं प्रिया, स्टेज पर रिंकू ने संभाला

सगाई समारोह के दौरान एक बेहद भावनात्मक पल तब आया जब रिंकू सिंह ने स्टेज पर प्रिया को अंगूठी पहनाई। इस क्षण पर प्रिया की आंखों से आंसू बह निकले और वह भावुक होकर रो पड़ीं। रिंकू ने मुस्कराते हुए उन्हें संभाला और फिर दोनों ने हाथ उठाकर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार किया। बैकग्राउंड में फिल्म ‘डंकी’ का रोमांटिक गाना ‘ओ माही, ओ माही’ बजता रहा, जिसने माहौल को और भी भावनात्मक बना दिया।

डिजाइनर रिंग्स और खास मेन्यू बने आकर्षण का केंद्र

इस मौके पर प्रिया ने कोलकाता से मंगवाई गई डिजाइनर रिंग, जबकि रिंकू ने मुंबई से खरीदी गई खास अंगूठी पहनाई। दोनों अंगूठियों की कुल कीमत लगभग 2.5 लाख रुपए बताई जा रही है। इससे पहले, होटल के लॉन में दोनों ने फोटोशूट करवाया।
  • रिंकू और प्रिया की पसंद को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया मेन्यू भी चर्चा में रहा।
  • प्रिया की पसंद के बंगाली रसगुल्ले और काजू पनीर रोल।
  • रिंकू की पसंद का पनीर टिक्का और मटर मलाई।

राजनीति और क्रिकेट के सितारे एक मंच पर

इस भव्य समारोह में लगभग 300 मेहमान शामिल हुए।
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
  • सांसद डिंपल यादव
  • राज्यसभा सांसद जया बच्चन
  • वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, पुष्पेंद्र सरोज
  • BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला
  • पूर्व क्रिकेटर्स प्रवीण कुमार, पीयूष चावला
  • यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल

स्टाइल और लुक ने बटोरा ध्यान

प्रिया सरोज ने इस मौके पर गुलाबी लहंगा पहन रखा था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रिंकू सिंह ने ऑफ-व्हाइट शेरवानी पहनकर रॉयल लुक अपनाया। दोनों ने स्टेज पर फोटोज के लिए मुस्कुराते हुए पोज दिए, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

समारोह में सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखा गया। प्रवेश केवल बारकोड स्कैनिंग वाले विशेष पास के जरिए मिला। होटल के भीतर और बाहर प्राइवेट सिक्योरिटी और पुलिस बल तैनात रहा। वीआईपी सुरक्षा के लिए स्पेशल सिक्योरिटी टीम अलर्ट मोड पर रही। ये भी पढ़ें- Rinku-Priya Wedding : सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह लेंगे सात फेरे, शादी की डेट तय
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts