Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रिया चक्रवर्ती को कोर्ट ने थमाया नोटिस, सुशांत की बहनों के खिलाफ लगाए थे आरोप, CBI ने की जांच

रिया चक्रवर्ती को कोर्ट ने थमाया नोटिस, सुशांत की बहनों के खिलाफ लगाए थे आरोप, CBI ने की जांच
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में एक नया मोड़ सामने आया है, जहां मुंबई की अदालत ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर रिया चक्रवर्ती को नोटिस भेजा है। रिया चक्रवर्ती ने इस केस में 2020 में सुशांत की बहनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। CBI ने यह रिपोर्ट मार्च 2025 में पेश की थी।

    रिया को किया नोटिस जारी

    मुंबई की मजिस्ट्रेट आर.डी. चव्हाण ने सुनवाई के दौरान कहा कि पीड़ित व्यक्ति को नोटिस जारी करें। रिया को 12 अगस्त तक जवाब देने के लिए कहा गया है। यह नोटिस कानूनी प्रक्रिया का एक हिस्सा है, जिसमें शिकायतकर्ता को जांच एजेंसी की रिपोर्ट पर सवाल उठाने का मौका दिया जाएगा।

    रिया चक्रवर्ती की FIR

    रिया चक्रवर्ती ने इस केस में 2020 में सुशांत की बहनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें डॉ. तरुण नाथू राम का नाम भी शामिल था। रिया का आरोप था कि इन लोगों ने बिना अच्छे डॉक्टर की निगरानी में सुशांत के लिए दवाइयां मंगवाईं। रिया ने बताया था कि सुशांत को बायपोलर डिसऑर्डर था और वह अक्सर दवाइयां समय पर नहीं लिया करते थे, कभी- कभी बीच मे दवाइयां लेना बंद कर देते थे। रिया ने शिकायत में कहा था कि सुशांत का मानसिक स्वास्थ्य ठिक ना होने के बावजूद, बहनें सिर्फ मैसेज के जरिए दवाइयां मंगवा दिया करती थी। रिया ने यह भी दावा किया था कि इस्तेमाल कि गई पर्ची भी फर्जी थी

    CBI ने की थी जांच

    सुशांत सिंह 14 जून 2020 को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। उनकी मौत के बाद रिया ने ये मामला बांद्रा में दर्ज कराया था। इस मामले की जांच पहले मुंबई और बिहार पुलिस ने की थी, बाद में CBI ने इसे अपने हाथ में ले लिया। मार्च में CBI ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि किसी के खिलाफ आपराधिक साजिश के सबूत नहीं मिले हैं। अब रिया चक्रवर्ती के जवाब के बाद अदालत मामले की अगली जांच करेगी। 

    ये भी पढ़ें: जेनिफर मिस्त्री ने फिर लगाए असित मोदी पर आरोप, नजदीक आकर कहा था- तुम्हारे होंठ सेक्सी हैं, मन करता है कि तुम्हें किस कर लूं...

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar

    Latest Posts