Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिंगर Dhvani Bhanushali ने बॉयफ्रेंड यश भानुशाली से की सगाई, रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर दिखाई इंगेजमेंट रिंग

सिंगर ध्वनि भानुशाली ने बॉयफ्रेंड यश भानुशाली से सगाई कर ली है। 'दिलबर' और 'वास्ते' फेम सिंगर ने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट की।
सिंगर Dhvani Bhanushali ने बॉयफ्रेंड यश भानुशाली से की सगाई, रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर दिखाई इंगेजमेंट रिंग
दिलबर' फेम सिंगर ध्वनि भानुशाली ने बॉयफ्रेंड यश भानुशाली से की सगाई

'दिलबर', 'वास्ते' और 'ले जा रे' जैसे सुपरहिट गानों से लाखों दिलों पर राज करने वाली सिंगर ध्वनि भानुशाली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अपनी सुरीली आवाज से फैंस को दीवाना बनाने वाली ध्वनि ने जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। सिंगर ने अपने बॉयफ्रेंड यश भानुशाली के साथ सगाई कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर मंगेतर के साथ कुछ बेहद खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी। तस्वीरों में ध्वनि अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं, कपल की रोमांटिक केमिस्ट्री भी फैंस का ध्यान खींच रही है। ध्वनि की सगाई की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

सोशल मीडिया पर दी सगाई की खुशखबरी

ध्वनि भानुशाली ने शुक्रवार, 13 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंगेतर यश भानुशाली के साथ चार तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने अपनी जिंदगी के इस खास पल को फैंस के साथ साझा किया। पहली तस्वीर में ध्वनि और यश एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। तस्वीर के बैकग्राउंड में 'विल यू मैरी मी?' यानी 'क्या मुझसे शादी करोगे?' लिखा हुआ है। सिंगर ने इन तस्वीरों के साथ एक बेहद प्यारा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, 'मुझे मेरा पसंदीदा कपकेक मिल गया। हां कह दी।' ध्वनि के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। उनकी पोस्ट पर लगातार कमेंट्स आ रहे हैं और लोग इस नए रिश्ते की शुरुआत के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Invalid Instagram URL

रोमांटिक अंदाज में नजर आए ध्वनि और यश

ध्वनि भानुशाली ने अपनी सगाई की तस्वीरों में मंगेतर यश के साथ बिताए खास पलों की झलक दिखाई है। दूसरी तस्वीर में यश अपनी लेडी लव को गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग और प्यार तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है। वहीं, तीसरी तस्वीर में कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। डूबते सूरज की खूबसूरत रोशनी के बीच यश ने ध्वनि को पीछे से गले लगाया हुआ है। दोनों कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। यह तस्वीर उनके खास दिन को और भी यादगार बना रही है।

ध्वनि ने फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग, फैंस की टिकी नजरें

सगाई की तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान ध्वनि भानुशाली की इंगेजमेंट रिंग ने खींचा। चौथी तस्वीर में सिंगर अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती नजर आ रही हैं। इस दौरान यश उनके साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए। दोनों एक-दूसरे की बांहों में नजर आ रहे हैं। ध्वनि की इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस उनकी इंगेजमेंट रिंग और कपल की खूबसूरत केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, सिंगर ने अभी तक अपनी शादी की तारीख या वेडिंग प्लान को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में अब फैंस को उनकी शादी से जुड़ी अपडेट का इंतजार है।

ध्वनि और यश की सगाई पर फैंस और सेलेब्स ने लुटाया प्यार

ध्वनि भानुशाली की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस के साथ-साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी कपल को बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स दोनों की जोड़ी को खूबसूरत बता रहे हैं और उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। ध्वनि की इस खुशखबरी ने उनके फैंस को भी उत्साहित कर दिया है। अब तक अपनी पसंदीदा सिंगर को म्यूजिक वीडियोज और स्टेज परफॉर्मेंस में देखने वाले फैंस उनकी जिंदगी के इस नए सफर को लेकर काफी खुश हैं। सगाई की तस्वीरों के वायरल होने के बाद अब लोगों को इंतजार है कि ध्वनि और यश कब शादी के बंधन में बंधेंगे।

कौन हैं ध्वनि भानुशाली? इन गानों से मिली पहचान

ध्वनि भानुशाली बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर्स में से एक हैं। उनका जन्म 22 मार्च 1998 को मुंबई में हुआ था। 28 साल की ध्वनि ने मुंबई यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी मेहनत और शानदार आवाज के दम पर म्यूजिक इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। ध्वनि ने साल 2018 में फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' के गाने 'इश्तेहार' से बॉलीवुड में सिंगिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई ऐसे गाने गाए, जो रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गए।

ध्वनि भानुशाली के सुपरहिट गाने

  • दिलबर: इस गाने ने ध्वनि को देशभर में बड़ी पहचान दिलाई।
  • वास्ते: यह गाना युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ और इसके म्यूजिक वीडियो को शानदार रिस्पॉन्स मिला।
  • ले जा रे: ध्वनि की आवाज में इस गाने को खूब पसंद किया गया।
  • साइको सैयां: इस गाने ने भी म्यूजिक लवर्स का ध्यान खींचा।
  • नयन: रोमांटिक अंदाज वाले इस गाने को दर्शकों का प्यार मिला।
  • इशारे तेरे: इस गाने से भी ध्वनि ने अपनी अलग पहचान बनाई।
  • दुनिया: ध्वनि के लोकप्रिय गानों में यह भी शामिल है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts