Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

TVF के 'फैमिली किराना स्टोर' ने बनाया रिकॉर्ड, 10 महीने में रिलीज किए 3 सीजन; YouTube पर मिले 4.2 करोड़ व्यूज

TVF का लोकप्रिय शो 'फैमिली किराना स्टोर' तीसरे सीजन के साथ 13 नवंबर को YouTube पर लौट आया है। शो ने महज 10 महीनों में तीन सीजन रिलीज किए हैं। इसके पहले दो सीजन को 4.2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जानिए स्टारकास्ट और नए सीजन की खास बातें।
TVF के 'फैमिली किराना स्टोर' ने बनाया रिकॉर्ड, 10 महीने में रिलीज किए 3 सीजन; YouTube पर मिले 4.2 करोड़ व्यूज

द वायरल फीवर (TVF) का लोकप्रिय शो 'फैमिली किराना स्टोर' अपने तीसरे सीजन के साथ लौट आया है। 13 नवंबर को इसका नया सीजन YouTube पर रिलीज किया गया। खास बात यह है कि शो ने महज 10 महीनों में अपने तीन सीजन दर्शकों के सामने पेश कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके पहले दो सीजन को अब तक 4.2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गज्जू भैया और उनके परिवार की कहानी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। मोहल्ले की एक किराना दुकान और उसे चलाने वाले परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी पर आधारित यह सिटकॉम पारिवारिक रिश्तों, छोटी-छोटी नोकझोंक और मजेदार परिस्थितियों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करता है।

तीसरे सीजन में कैंपा और फॉर्च्यून की एंट्री

'फैमिली किराना स्टोर' का तीसरा सीजन ब्रांड पार्टनरशिप के लिहाज से भी खास है। इस बार कैंपा ने शो को प्रस्तुत किया है, जबकि फॉर्च्यून बाय एडब्ल्यूएल इसके संचालन से जुड़ा है। इससे पहले शो के पिछले सीजन में मारुति सुजुकी सुपर कैरी, एलएंडटी फाइनेंस, एल्पेनलीबे और सेंटर फ्रूट जैसे ब्रांड भी साझेदारी कर चुके हैं। TVF के मुताबिक, इस तरह की पार्टनरशिप से ब्रांड्स को मनोरंजन और कहानी के जरिए दर्शकों से जुड़ने का अवसर मिलता है।

YouTube पर TVF की मजबूत पकड़

TVF ने पिछले कुछ वर्षों में YouTube पर कई लोकप्रिय शोज और मनोरंजन फ्रेंचाइजी तैयार की हैं। इनमें से कई शोज को बाद में OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी जगह मिली। 'एस्पिरेंट्स', 'सपने वर्सेज एवरीवन', 'कोटा फैक्ट्री', 'परमानेंट रूममेट्स' और 'TVF ट्रिपलिंग' इसके उदाहरण हैं। कंपनी के मुताबिक, IMDb की एक रिपोर्ट में TVF को YouTube से OTT प्लेटफॉर्म्स तक पहुंचने वाले सबसे ज्यादा शोज वाली प्रोडक्शन कंपनी के रूप में पहचाना गया है। यह दिखाता है कि YouTube अब केवल वीडियो देखने का प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि ओरिजिनल कहानियां और नए किरदार तैयार करने का भी बड़ा माध्यम बन चुका है। यहां से लोकप्रियता हासिल करने वाले शोज को आगे दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर भी दर्शक मिल रहे हैं।

Entertainment

कौन-कौन है 'फैमिली किराना स्टोर' की स्टारकास्ट में?

TVF द्वारा निर्मित और विजय कोशी के प्रोडक्शन में बने इस शो के तीसरे सीजन का निर्देशन सक्षम अरोड़ा और हेमंत मिश्रा ने किया है। शो में गज्जू भैया के किरदार में श्रीकांत वर्मा नजर आ रहे हैं। उनके साथ गरिमा विक्रांत सिंह, वैशाली सिन्हा और हेमंत मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं। कहानी एक परिवार द्वारा चलाई जाने वाली मोहल्ले की किराना दुकान के इर्द-गिर्द घूमती है। दुकान पर आने वाले ग्राहक, परिवार के सदस्यों के बीच की नोकझोंक और रोजमर्रा की मजेदार घटनाएं इस शो की खासियत हैं।

TVF ने क्या कहा?

TVF के प्रेसिडेंट विजय कोशी ने शो की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि महज 10 महीनों में तीन सीजन रिलीज करना बड़ी उपलब्धि है और यह दर्शकों के शानदार रिस्पॉन्स को दिखाता है। उन्होंने बताया कि YouTube हमेशा से TVF के कंटेंट इकोसिस्टम का अहम हिस्सा रहा है। इस प्लेटफॉर्म ने कंपनी को नए शो बनाने, दर्शकों से जुड़ने और ऐसी कहानियां तैयार करने का मौका दिया है, जो आगे OTT प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच सकें। विजय कोशी के मुताबिक, ब्रांड पार्टनर्स भी इस सफर का अहम हिस्सा रहे हैं। तीसरे सीजन में कैंपा और फॉर्च्यून के जुड़ने से शो की फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts