Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Morena News : रिटायर्ड फौजी ने पत्नी की हत्या कर खुद को मारी गोली, दोनों बेटों ने भागकर बचाई जान

Follow on Google News
Morena News : रिटायर्ड फौजी ने पत्नी की हत्या कर खुद को मारी गोली, दोनों बेटों ने भागकर बचाई जान
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में मंगलवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। विक्रम नगर में एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी पत्नी को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं दोनों बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल गोली मारकर हत्या की वजह अज्ञात है।

क्या है घटनाक्रम?

जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड फौजी देवेंद्र सिंह (45) अपनी पत्नी माधुरी (43) और दो बेटों सौरभ (15) व गौरव (17) के साथ विक्रम नगर में रहते थे। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे देवेंद्र और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि देवेंद्र ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से माधुरी को गोली मार दी। रिटायर्ड फौजी ने इसके बाद अपने बेटों को पिस्टल दिखाकर जगाया। बच्चों ने अपनी मां को अचेत अवस्था में देखा। इस दौरान दोनों बच्चों ने साहस दिखाते हुए अपने पिता को धक्का दिया और घर से भाग निकले। इसी बीच उन्होंने अपने पिता की दूसरी गोली चलने की आवाज सुनी। जब वे लौटे तो देवेंद्र सिंह मृत अवस्था में जमीन पर पड़े थे। देखें वीडियो...

पति की मौके पर मौत, पत्नी ने अस्पताल में तोड़ा दम

रिटायर्ड फौजी देवेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल माधुरी को पड़ोसी अस्पताल ले गए। ग्वालियर रेफर किए जाने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में सिविल लाइन टीआई दर्शन लाल शुक्ला ने बताया- घटना के पीछे क्या कारण था, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस और फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) टीम घटना की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार संपन्न था और किसी आर्थिक समस्या की बात सामने नहीं आई है।

5 साल पहले रिटायर हुए थे देवेंद्र

बताया जा रहा है कि देवेंद्र सिंह भारतीय सेना से पांच साल पहले रिटायर हुए थे। वे फिलहाल धौलपुर में एक वेयरहाउस पर सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे थे। उनका विक्रम नगर में दो मंजिला मकान और दो प्लॉट हैं।

हत्या और आत्महत्या के पीछे का कारण अज्ञात

बेटों ने बताया कि उनके पिता नींद की गोलियों का सेवन करते थे। पुलिस ने इन दवाओं की जांच के लिए सैंपल लिया है। सीएसपी विजय भदौरिया ने कहा, "घटना की जांच की जा रही है। बेटों के बयान और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हत्या और आत्महत्या के पीछे का कारण अज्ञात है।" ये भी पढ़ें- Bhopal News : सैलरी नहीं मिलने से हमीदिया अस्पताल के 500 कर्मचारी हड़ताल पर, वार्ड बॉय-टेक्नीशियन ने किया प्रदर्शन, मरीजों को हो रही परेशानी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts