Rekha Birthday Special : रेखा के रह चुके हैं कई बॉयफ्रेंड, आखिर क्या है रेखा के चुटकी भर सिंदूर लगाने का राज...

एंटरटेनमेंट डेस्क। सदाबहार अभिनेत्री रेखा की खूबसूरती का उदाहरण लोग आज भी देते हैं। उनके मेकअप से लेकर उनका स्टाइल आज भी लोगों को बहुत पसंद आता है। उनकी खूबसूरती को देखकर आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि एक्ट्रेस आज अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी, अफेयर और शादियों को लेकर हमेशा ही चर्चा में बनी रहीं हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रेखा का नाम 6 एक्टर्स के साथ जुड़ा और उन्होंने 2 बार शादी भी की। वे अपने साथ एक रहस्य लेकर भी चल रही है, वो राज है रेखा के माथे पर सिंदूर.... उनकी मांग में भरा सिंदूर आज भी कई लोगों के मन में सवाल खड़ा करता है। लोग यह जानने के लिए उत्सुक है कि आज भी रेखा किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं।
[caption id="attachment_90767" align="aligncenter" width="600"]
नवीन निश्चल। फोटो- social media[/caption]
जितेंद्र और रेखा। फोटो- social media[/caption]
विनोद मेहरा और रेखा। फोटो- social media[/caption]
अमिताभ बच्चन और रेखा। फोटो- social media[/caption]
राज बब्बर और रेखा। फोटो- social media[/caption]
मुकेश अग्रवाल और रेखा। फोटो- social media[/caption]
अक्षय कुमार, रेखा और संजय दत्त। फोटो- social media[/caption]
रेखा के सिंदूर पर एक्टर पुनीत इस्सर की पत्नी ने कहा था कि रेखा अमिताभ के नाम का सिंदूर लगाती हैं। जबकि, रेखा ने एक अवॉर्ड फंक्शन में कहा था कि जिस शहर से वह हैं, वहां सिंदूर लगाने का फैशन है। वहीं 2008 में एक इंटरव्यू में रेखा ने कहा, मुझे लोगों की प्रतिक्रियाओं से फर्क नहीं पड़ता, मुझे लगता है कि सिंदूर मुझ पर जचता है।
रेखा के माथे का सिंदूर आज भी राज बना हुआ है। इस पर बीते कई सालों से कंट्रोवर्सी बरकरार है। बॉलीवुड सूत्रों के मुताबिक रेखा ने हर बार सिंदूर लगाने का नया बहाना बताया, लेकिन अभी भी सब यही मानते हैं कि रेखा अपने अधूरे प्यार के चलते अपनी मांग में सिंदूर लगाती हैं।
(इनपुट – सोनाली राय)
ये भी पढ़ें- Gauri Khan Birthday: जब शाहरुख खान के ओवर पोजेसिव होने की वजह से गौरी हो गईं थी परेशान, जानिए इस कपल की लव स्टोरी….
नवीन निश्चल। फोटो- social media[/caption]
रेखा और नवीन निश्चल
सावन भादों रेखा की पहली फिल्म थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान रेखा एक्टर नवीन निश्चल को दिल दे बैठी। कहा जाता है कि यह प्यार एक तरफा था, क्योंकि नवीन को रेखा कभी पसंद नहीं थी और आगे बात नहीं बड़ी। इसलिए उनकी पहली लव स्टोरी अधूरी ही रह गई। [caption id="attachment_90768" align="aligncenter" width="600"]
जितेंद्र और रेखा। फोटो- social media[/caption]
रेखा और जितेंद्र
इस रिलेशनशिप में रेखा को ज्यादा प्यार नहीं मिला, क्योंकि जितेंद्र का पहले से ही शोभा कपूर के साथ अफेयर चल रहा था, लेकिन वे ज्यादातर विदेश में रहती थी। इसी बीच फिल्म बेचारा की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी, लेकिन जितेंद्र अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। इसी को लेकर दोनों के बीच खट-पट होने लगी। इनका ब्रेकअप तब हुआ जब रेखा ने एक दिन जितेंद्र को अपने दोस्त से बात करते हुए सुन लिया, जिसमें वे रेखा को अपना टाइमपास बताते हैं। इसके बाद से ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। [caption id="attachment_90772" align="aligncenter" width="600"]
विनोद मेहरा और रेखा। फोटो- social media[/caption]
विनोद मेहरा से की शादी
विनोद मेहरा की शादी हो चुकी थी और उनका तलाक भी हो चुका था। इसके बावजूद भी रेखा उनके प्यार में घायल हो चुकीं थीं। यासिर उस्मान की किताब में इस बात का जिक्र किया गया है कि दोनों ने कोलकाता में शादी की थी। दोनों ने शादी करने के बाद विनोद की मां का आशीर्वाद लेने घर पहुंचे तो उनकी मां ने रेखा को स्वीकार नहीं किया। इतना ही नहीं मारने के लिए चप्पल तक उठा ली थी। उस वक्त विनोद ने कोई विरोध नहीं जताया और ये देख रेखा टूट गईं और ये रिश्ता भी टूट गया। हालांकि, रेखा ने कभी भी इस शादी को स्वीकार नहीं किया। [caption id="attachment_90770" align="aligncenter" width="600"]
अमिताभ बच्चन और रेखा। फोटो- social media[/caption]
बिग बी की एंट्री
इस लव स्टोरी की शुरुआत गंगा की सोगंध फिल्म के दौरान परवान चढ़ी जब अमिताभ बच्चन ने एक मनचले को सेट पर खूब पीटा था। रेखा के लिए पहली बार किसी ने स्टैंड लिया, बस फिर क्या था रेखा बिग बी के प्यार में डूब गई। दोनों में इतना अटूट प्यार हो गया था कि लोग आज भी दोनों के अफेयर की चर्चा करते हैं। शादीशुदा होने के बाद भी अमिताभ खुद को उनसे से दूर नहीं रख पाए। लेकिन, रेखा की किस्मत में शायद प्यार लिखा ही नहीं था। बिग बी को फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान गंभीर चोट लग गई थी। इसके बाद जया ने उनका खूब ख्याल रखा और अमिताभ ने उनके साथ जिंदगी गुजारने का फैसला कर लिया और रेखा से दूरी बना ली। [caption id="attachment_90771" align="aligncenter" width="600"]
राज बब्बर और रेखा। फोटो- social media[/caption]
राज बब्बर से मुलाकात
बिग बी से रिशता टूटने के बाद राज बब्बर ने उन्हें संभाला। दोनों रिलेशनशिप में आए, लेकिन जब रेखा ने उनसे शादी करने की इच्छा जाहिर की तो उन्होंने अपने कदम पीछे कर लिए। एक बार फिर रेखा प्यार में बदकिस्मत निकली और दोनों के रास्ते अलग हो गए। [caption id="attachment_90769" align="aligncenter" width="600"]
मुकेश अग्रवाल और रेखा। फोटो- social media[/caption]
रेखा ने मुकेश अग्रवाल से की शादी
हर बार अपना प्यार खोने के बाद फाइनली रेखा ने दिल्ली के व्यापारी से शादी कर ली। लेकिन, शादी को एक साल भी नहीं हुआ और उनके पति मुकेश ने आत्महत्या कर ली। मीडिया की खबरों के अनुसार, मुकेश ने रेखा का दुपट्टा गले से बाधंकर सुसाइड कर लिया था। इसके बाद सभी ने मुकेश की मौत का इल्जाम रेखा पर लगाया, जिससे वह बुरी तरह से टूट चुकी थीं। उनकी लाइफ में पुरुषों का आना-जाना लगा रहा, लेकिन उन्होंने कभी दोबारा शादी नहीं की। [caption id="attachment_90773" align="alignnone" width="600"]
अक्षय कुमार, रेखा और संजय दत्त। फोटो- social media[/caption]
कितनी सच्चाई है अक्षय और संजय के साथ अफेयर में
अक्षय और रेखा के प्यार में कितनी सच्चाई थी यह कोई नहीं जानता। रेखा का दिल खिलाड़ियों के खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार पर आ गया था। लेकिन इस रिश्ते को कभी दोनों ने नहीं स्वीकारा। संजय दत्त के साथ भी अफवाह थी की सच्चाई इसका किसी को नहीं पता। कहा जाता है कि दोनों ने शादी कर ली थी, लेकिन इस बात के पाछे की असलियत कोई नहीं जानता।
आखिर क्या है रेखा के सिंदूर लगाने का राज
साल 1980 की ऋषि कपूर और नीता सिंह की शादी थी। शादी में सबकी नजर दुल्हा और दुल्हन से हटकर रेखा पर थी। दरअसल, हुआ ये कि रेखा शादीशुदा महिला की तरह मांग में सिंदूर भरे और गले में मंगलसूत्र पहने शादी में शिरकत करने पहुंचीं। हर कोई रेखा के इस अवतार को देखकर हैरान हो गया था। वहीं शादी में अमिताभ बच्चन की पूरी फैमिली आई हुई थी। रेखा से जब इसके बारे में पूछा गया तो वो बोलीं कि वह सीधे शूटिंग से यहां आई हैं। सिंदूर और मंगलसूत्र उनके फिल्म के गेटअप का हिस्सा थे, जो वह निकालना भूल गई थीं।