Gauri Khan Birthday: जब शाहरुख खान के ओवर पोजेसिव होने की वजह से गौरी हो गईं थी परेशान, जानिए इस कपल की लव स्टोरी....

एंटरटेनमेंट डेस्क। गौरी को देश के अधिकांश लोग बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की हमसफर के तौर पर जानते हैं...लेकिन उनकी एक पहचान और भी है... 8 अक्टूबर, 1970 को जन्मीं गौरी खान पेशे से एक प्रोड्यूसर और इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। वे बॉलीवुड के उन सितारों में शुमार हैं जिन्हें अलग पहचान बनाने के लिए पति के नाम की जरूरत नहीं। गौरी ने अपने बलबूते बॉलीवुड में रूतबा और शोहरत कमाई है। पर्दे के पीछे रहकर अपना काम करने वाली गौरी आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। हालांकि, उनके स्टाइल और ग्लैमरस लुक से उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। गौरी को अपनी जिंदगी में लाने के लिए शाहरुख को बहुत पापड़ बेलने पड़े... तो चलिए रूबरू होते हैं बॉलीवुड के इस हसीन कपल की लव स्टोरी के कुछ अनसुने किस्सों से...
गौरी खान और शाहरुख अपने बच्चों के साथ।[/caption]
लव@ फर्स्ट साइड
मिसेज शाहरुख का असली नाम गौरी छिब्बर है..उनका जन्म पंजाब के होशियारपुर में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। गौरी की शाहरुख से पहली मुलाकात दिल्ली के पंचशील क्लब में हुई थी.. पहली नज़र में शाहरुख उन्हें अपना दिल दे बैठे, लेकिन उनकी हिम्मत उनसे बात करने की नहीं हुई। इस पहली मुलाकात के वक्त शाहरुख खान 19 और गौरी महज 14 साल की थीं।
शाहीन था कोड वर्ड
इस मुलाकात के बाद गौरी जिस भी क्लब में जातीं, शाहरुख उनके पीछे पहुंच जाते... किंग खान ने आखिरकार तीसरी मुलाकात में गौरी के घर का फोन नंबर ले लिया, लेकिन बात करना इतना आसान न था। वे एक जॉइंट फैमिली में रहती थी, लिहाजा शाहरुख अपनी किसी महिला मित्र से शाहीन बन कर फोन लगवाते थे। गौरी के घर जो भी फोन उठाता, शाहरुख की दोस्त उसे अपना नाम शाहीन बताती। "शाहीन" वह कोडवर्ड था जिसे सुनकर गौरी समझ जाती कि फोन शाहरुख का है और घर पर किसी को शक भी नहीं होता था। इसके बाद दोनों देर तक बातें करते रहते।शाहरुख के ओवर पजेसिव होने से हुईं परेशान
शाहरुख, गौरी को लेकर काफी पजेसिव थे और उन पर पाबंदियां लगाया करते थे। उन्हें पसंद नहीं था कि वह उनके अलावा दूसरों के सामने बाल खुले रखें और किसी और के साथ बैठें। इससे परेशान गौरी उन्हें छोड़ कर बिना बताए मुबंई आ गईं। गौरी के पीछे-पीछे शाहरुख भी मुबंई पहुंच गए। इस दौरान वे गौरी को जगह-जगह तलाशते रहे। बहुत दिनों तक ढूंढने के बाद एक दिन मुंबई के अक्सा बीच पर गौरी मिल ही गईं। [caption id="attachment_90615" align="aligncenter" width="600"]
गौरी खान और शाहरुख अपने बच्चों के साथ।[/caption]











