Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कल से रद्दी नहीं होंगे 2000 के नोट : बदलने की आखिरी तारीख बढ़कर हुई 7 अक्टूबर, RBI ने जारी किया नया सर्कुलर, पहले 30 सितंबर तक थी टाइम लिमिट

Follow on Google News
कल से रद्दी नहीं होंगे 2000 के नोट : बदलने की आखिरी तारीख बढ़कर हुई 7 अक्टूबर, RBI ने जारी किया नया सर्कुलर, पहले 30 सितंबर तक थी टाइम लिमिट
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने देश भर में 2000 के नोट बदलवाने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 7 अक्टूबर कर दिया है। इस संबंध में आज दोपहर बाद आरबीआई ने नया सर्कुलर जारी कर दिया। इससे पहले आज यानी 30 सितंबर को  2000 रुपए का नोट बैंक में जमा करने या इसे दूसरे नोटों से बदलने का आखिरी मौका था। आरबीआई की ओर से साल 2016 में हुई नोटबंदी के बाद 2000 रुपए के नोट जारी किए गए थे। जिसके बाद 19 मई 2023 को आरबीआई ने इन्हें वापस लेने का ऐलान कर दिया था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अपने नोटिफिकेशन में कहा कि बैंक 8 अक्टूबर से 2000 रुपए के नोट स्वीकार नहीं करेंगे।

सितंबर के अंत तक 96% नोट वापस लौटे

रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से सितंबर की शुरुआत में जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर तक  सर्कुलेशन में मौजूद कुल 2,000 रुपए के नोटों में से 96 फीसदी वापस आ चुके हैं। RBI के मुताबिक, 29 सितंबर तक 3 लाख 56 हजार करोड़ रुपए के नोटों में से 3 लाख 42  हजार  करोड़ रूपए की करेंसी बैंकों में लौटी हैं। अब केवल 14,000 करोड़ रुपए वैल्यू के 2000 के नोट ही बाजार में मौजूद थे।

मार्केट में कम नजर आ रहे थे नोट

रिजर्व बैंक ने 2016 में हुई नोटबंदी के बाद 2 हजार रुपए के नोट को जारी किया था। पिछले कुछ महीने से मार्केट में 2000 रुपए के नोट कम नजर आ रहे थे। रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2019-20, वित्त वर्ष 2020-21 और वित्त वर्ष 2021-22 में 2000 रुपए के एक भी नोट नहीं छापे गए। इस वजह से बाजार में 2000 रुपए के नोटों का सर्कुलेशन कम हुआ है। वहीं, लोगों का कहना था कि एटीएम से भी 2000 रुपए के नोट नहीं निकल रहे हैं।

2000 का नोट नोटबंदी के बाद जारी हुआ था

दरअसल, 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद 500 और 1000 रुपए के सभी नोट चलन से बाहर हो गए थे। इन करेंसी की जगह RBI ने 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए गए थे। RBI का मानना था कि 2000 रुपए का नोट उन नोट की वैल्यू की भरपाई आसानी से कर देगा, जिन्हें चलन से बाहर कर दिया गया था। 2000 के नोट सबसे ज्यादा चलन में साल 2017-18 के दौरान रहे। इस दौरान मार्केट में 2000 के 33,630 लाख नोट चलन में थे। https://twitter.com/psamachar1/status/1708099657581125946 RBI की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2019-20 के बाद से 2000 रुपए के नोट की छपाई नहीं हुई है। RBI ने 500 और 1,000 रुपए के पुराने नोट चलन से हटाने के बाद नवंबर, 2016 में 2,000 रुपए के नोट पहली बार जारी किए थे। ये भी पढ़ें: RBI का बड़ा फैसला : 2 हजार के नोट सर्कुलेशन से बाहर होंगे, 30 सितंबर 2023 तक बैंक से बदलवा सकेंगे
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts