Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

RBI का बड़ा फैसला : 2 हजार के नोट सर्कुलेशन से बाहर होंगे, 30 सितंबर 2023 तक बैंक से बदलवा सकेंगे

Follow on Google News
RBI का बड़ा फैसला : 2 हजार के नोट सर्कुलेशन से बाहर होंगे, 30 सितंबर 2023 तक बैंक से बदलवा सकेंगे
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने सबसे बड़ी करेंसी 2 हजार रुपए का नोट सर्कुलेशन से वापस लेने का फैसला लिया है। रिजर्व बैंक के अनुसार, 2000 रुपए का नोट लीगल टेंडर तो रहेगा, लेकिन इसे सर्कुलेशन से बाहर कर दिया जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के बैंकों को सलाह दी है कि 2000 रुपए के मूल्य के नोट को तत्काल प्रभाव से जारी करना बंद कर दिया जाए। 'क्लीन नोट पॉलिसी' के तहत रिजर्व बैंक ने ये फैसला लिया है। RBI ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि 30 सितंबर इन नोटों को बदलते रहें। बता दें कि रिजर्व बैंक ने साल 2016 में हुई नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ने 2000 रुपए के नोट को जारी किया था।

नोट बदलने की सीमा बीस हजार

RBI अनुसार, 23 मई 2023 से किसी भी बैंक में एक समय में 2000 रुपए के नोटों को अन्य मूल्यवर्ग के नोटों से बदले जा सकते हैं। नोट बदलने की सीमा 20,000 रुपए है। अब से ही बैंक 2000 के नोट इश्यू नहीं करेंगे। RBI ने 2019 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर दी है।

मार्केट कम नजर आ रहे थे नोट

रिजर्व बैंक ने 2016 में हुई नोटबंदी के बाद 2 हजार रुपए के नोट को जारी किया था। पिछले कुछ महीने से मार्केट में 2000 रुपए के नोट कम नजर आ रहे थे रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2019-20, वित्त वर्ष 2020-21 और वित्त वर्ष 2021-22 में 2000 रुपए के एक भी नोट नहीं छापे गए हैं। इस वजह से बाजार में 2000 रुपए के नोटों का सर्कुलेशन कम हुआ है। वहीं लोगों का कहना था कि एटीएम से भी 2000 रुपए नोट नहीं निकल रहे हैं।

2000 का नोट नोटबंदी के बाद जारी हुआ था

दरअसल, 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद 500 और 1000 रुपए के सभी नोट चलन से बाहर हो गए थे। इन करेंसी की जगह RBI ने 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए गए थे। RBI का मानना था कि 2000 रुपए का नोट उन नोट की वैल्यू की भरपाई आसानी से कर देगा, जिन्हें चलन से बाहर कर दिया गया था। 2000 के नोट सबसे ज्यादा चलन में साल 2017-18 के दौरान रहे। इस दौरान मार्केट में 2000 के 33,630 लाख नोट चलन में थे। RBI की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2019-20 के बाद से 2000 रुपए के नोट की छपाई नहीं हुई है। RBI ने 500 और 1,000 रुपए के पुराने नोट चलन से हटाने के बाद नवंबर, 2016 में 2,000 रुपए के नोट पहली बार जारी किए थे।   अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts