Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जोखिम भरा सफर :महोबा से इंदौर जा रहे यात्री को ट्रेन में चूहे ने काटा, शिकायत के बाद भी नहीं मिली कोई मदद

अगर आप ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं तो बैठने से पहले कूपा चेक कर लें कहीं उसमें चूहे तो नहीं हैं। महोबा से इंदौर के लिए यात्रा कर रहे एक यात्री ने शिकायत की है कि रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर ट्रेन के स्लीपर कोच में उसे एक चूहे ने काट लिया।
महोबा से इंदौर जा रहे यात्री को ट्रेन में चूहे ने काटा, शिकायत के बाद भी नहीं मिली कोई मदद

इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर कुछ माह पहले भोपाल के इंजीनियर को चूहे द्वारा काटने के बाद अब इंदौर आ रही एक ट्रेन में यात्री को चूहे ने काट लिया। संभवत पहली बार सामने आई इस घटना ने रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा और स्वच्छता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्लीपर क्लास में सफर कर रहे यात्री ने एक्स पर रेलवे अफसरों से ​शिकायत की और दर्द निवारक दवाओं की मांग की। 

चूहे के काटने के बाद आया बुखार

घटना महोबा से इंदौर आ रही रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर  एक्सप्रेस में एक यात्री के साथ हुई। ट्रेन क्रमांक 14116 में सफर कर रहे यात्री शिवसहाय राजपूत ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि 19 अप्रैल की शाम वे महोबा से इंदौर के लिए रवाना हुए थे। वे शयनयान श्रेणी के एस-4 कोच की सीट नंबर 30 पर यात्रा कर रहे थे। यात्री के मुताबिक कोच में गंदगी की हालत बेहद खराब थी। इसी दौरान अचानक एक चूहे ने उन्हें काट लिया, जिसके बाद उन्हें तेज दर्द और बुखार ने जकड़ लिया। घटना के बाद यात्री ने कई बार मदद की गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि समय पर कोई चिकित्सकीय सहायता नहीं मिल सकी।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर में हाई वोल्टेज ड्रामा: पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, आत्मदाह की धमकी के साथ रखी 20 लाख की मांग

रेल मदद पोर्टल पर शिकायत दर्ज

दर्द और बुखार के बीच उन्हें पूरी यात्रा बेहद मुश्किल हालात में पूरी करनी पड़ी। मामले की शिकायत रेल मदद पोर्टल पर दर्ज की गई। रेलवे की ओर से जवाब आया कि शिकायत संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है, लेकिन पीड़ित का कहना है कि तत्काल राहत नहीं मिली। वहीं रतलाम मंडल रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

संक्रमण का खतरा 

विशेषज्ञों के अनुसार, चूहे के काटने से गंभीर संक्रमण और बीमारियों का खतरा रहता है। ऐसे मामलों में तुरंत इलाज बेहद जरूरी होता है, लेकिन यहां लापरवाही सामने आई। कुछ मामले में तो उंगलियों को काटना भी पड़ जाता है।

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt: आलिया भट्ट की AI तस्वीरों से कपड़े बेच रहा पाकिस्तानी ब्रांड, सोशल मीडिया पर फैंस का भड़का गुस्सा

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts