PlayBreaking News

ग्वालियर में हाई वोल्टेज ड्रामा:पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, आत्मदाह की धमकी के साथ रखी 20 लाख की मांग

ग्वालियर में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई और सुसाइड करने की धमकी देने लगी। हाथ में पेट्रोल की बोतल लिए महिला की इस हरकत ने प्रशासन और मौजूद लोगों को सकते में डाल दिया।
Follow on Google News
पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, आत्मदाह की धमकी के साथ रखी 20 लाख की मांग

ग्वालियर। महिला अपने पति और बच्चों की मौत के बाद आर्थिक मदद की मांग को लेकर जनसुनवाई में पहुंची थी। तत्काल सहायता न मिलने पर उसने यह खतरनाक कदम उठाया। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम महिला को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटी थी। 

महिला ने की आर्थिक सहायता की मांग 

महिला मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में अपनी समस्या लेकर पहुंची थी, जहां उसने 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की मांग रखी। जब उसे तुरंत राहत नहीं मिली तो वह अचानक कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे बनी करीब 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर उसने आत्मदाह की धमकी दी, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 

पति और बच्चों की मौत के बाद टूटी महिला

महिला ने बताया कि उसके पति और दो बच्चों की मौत हो चुकी है, अब कोई सहारा नहीं बचा है, इसी के साथ उसने बताया गुजारा करने के लिए पैसे तक नहीं है। वह पूरी तरह से आर्थिक संकट में आ गई है। परिवार के सहारे के बिना उसकी स्थिति बेहद खराब हो गई है और इसी कारण उसने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी। महिला का कहना था कि अगर उसे 20 लाख रुपए की सहायता नहीं मिली तो वह अपनी जान दे देगी। उसकी इस पीड़ा ने मौके पर मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया। 

ये भी पढ़ें: गेहूं खरीदी : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की दो टूक...बारदाने हो या स्लाॅट बुकिंग, किसानों को कोई दिक्कत नहीं हो

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना के समय शहर में तेज गर्मी पड़ रही थी और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था, जिससे टंकी पर खड़ी महिला की हालत को लेकर चिंता और बढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और महिला को समझाने का प्रयास शुरू किया गया। धीरे-धीरे वहां भीड़ भी इकट्ठा हो गई। अधिकारी लगातार महिला से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे लाने की कोशिश में जुटे थे। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts