Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिवनी मालवा में युवती से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर जीजा से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

सिवनी मालवा में युवती से छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास के आरोप में दो युवक गिरफ्तार हुए। पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर पैदल लेकर पहुंची।
सिवनी मालवा में युवती से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर जीजा से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

सिवनी मालवा। नगर में युवती के साथ कथित छेड़छाड़, जबरन अपने साथ ले जाने और विरोध करने पर उसके जीजा के साथ मारपीट करने के मामले में सिवनी मालवा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुवार सुबह गिरफ्तारी के बाद दोपहर में पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल के निरीक्षण के लिए पैदल जेल रोड स्थित गाडरी मोहल्ले तक लेकर पहुंची। इस दौरान आरोपियों का पैदल जुलूस निकाले जाने की चर्चा भी रही।

जीजा के साथ विवाद कर मारपीट

जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर की रात करीब 8 बजे खेराती चौक स्थित पानी की टंकी के पास एक युवती अपने जीजा के साथ खेत में पानी देने जा रही थी। इसी दौरान खेराती चौक निवासी हमीद शाह और चुन्नू मंसूरी ने रास्ते में उन्हें रोक लिया।

FIR में दर्ज शिकायत के अनुसार, दोनों आरोपियों ने युवती के जीजा के साथ विवाद करते हुए मारपीट की। इसके बाद युवती को जबरन आगे ले जाकर उसके साथ अशोभनीय हरकत और छेड़छाड़ की।

सिवनी छात्रावास में अधीक्षक की हैवानियत! 11वीं के छात्र को प्लास्टिक के पाइप से बेरहमी से पीटा, निलंबन की कार्रवाई शुरू

दोनों आरोपी गिरफ्तार

युवती द्वारा विरोध करने और मदद के लिए आवाज लगाने पर वहां से गुजर रहे राहुल लौवंशी और नीलेश गौर ने हस्तक्षेप कर उसकी मदद की। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 140(3), 296(b), 115(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। गुरुवार सुबह पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 इंदौर में PSC की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा की मौत: हॉस्टल के कमरे में फंदे पर मिली

घटनास्थल पैदल ले गई पुलिस

 मामले में थाना प्रभारी नवीन पांडेय ने बताया कि त्योहार के चलते बाजार में भीड़ अधिक है और संकरी गलियों में पुलिस वाहन नहीं पहुंच पाते। इसी कारण आरोपियों को घटनास्थल का निरीक्षण कराने के लिए पैदल ले जाया गया था।

वहीं एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार रात युवती की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद जेल भेजा जा रहा है।

SANDEEP THAKUR
By SANDEEP THAKUR

SEONI MALWA

Latest Posts