Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

The Girlfriend : रश्मिका मंदाना ने अनाउंस की अपनी नई फिल्म, जारी हुआ फर्स्ट लुक, देखें VIDEO

Follow on Google News
The Girlfriend : रश्मिका मंदाना ने अनाउंस की अपनी नई फिल्म, जारी हुआ फर्स्ट लुक, देखें VIDEO
एंटरटेनमेंट डेस्क। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों रणबीर कपूर के साथ अपनी अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच रश्मिका ने अपनी नई फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ की भी घोषणा कर दी है। जिसका फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह फिल्म लव स्टोरी पर बेस्ड होगी।

समंदर में डूबी दिखीं रश्मिका

एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर आगामी फिल्म का वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- दुनिया महान प्रेम कहानियों से भरी है, लेकिन कुछ प्रेम कहानियां ऐसी भी हैं जो पहले न तो सुनी गईं और नहीं ही देखी गईं और ‘द गर्लफ्रेंड’ उनमें से एक हैं। फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के फर्स्ट लुक में रश्मिका समंदर में डूबी हुई दिखाई दे रहीं हैं और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। वीडियो के पीछे से आवाज आ रही है- मैं उससे इतना प्यार करता हूं कि उसे दोस्तों, परिवार या किसी और की जरूरत नहीं है... मैं वो हूं जिसकी उसे जरूरत है.. मैं बस यह चाहता हूं कि वह 24 घंटे मेरे साथ रहे… मैं उस लड़की को पाने और उसे अपना कहने के लिए कुछ भी कर सकता हूं। देखें VIDEO- https://www.instagram.com/reel/CysIXtDoxy2/?utm_source=ig_web_copy_link

अल्लू अर्जुन के पिता प्रोड्यूस कर रहे हैं फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ को साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके साथ ही इसका निर्देशन राहुल रविंद्रन कर रहे हैं। गीता आर्ट्स के बैनर तले बनने जा रही यह फिल्म 51वीं है।

रश्मिका का वर्कफ्रंट

अपने सात साल के फिल्मी करियर में रश्मिका मंदाना ने 24 फिल्में की हैं। इनमें से लगभग सभी फिल्में हिट रहीं। फिलहाल, रश्मिका के पास कई सारे फिल्म के प्रोजेक्टस् हैं। वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म ‘एनिमल’ में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस रेनबो, डी 51, छावा, पुष्पा : द रूल और रवि तेजा के साथ मूवी में नजर आएंगी। इसके साथ ही एक्ट्रेस विजय देवरकोंडा के साथ एक और फिल्म आने की चर्चा है। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- जेल की जिंदगी के बारे में Rajpal Yadav का खुलासा, 3 महीने में कैदियों के लिए बने प्रेरणा, एक्टिंग भी सिखाई
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts