Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रणवीर-दीपिका ने दिवाली पर किया बेटी का फेस रिवील, सेलेब्स जमकर लुटा रहे प्यार, प्रियंका चोपड़ा ने लिखा 'गॉड ब्लेस'

Follow on Google News
रणवीर-दीपिका ने दिवाली पर किया बेटी का फेस रिवील, सेलेब्स जमकर लुटा रहे प्यार, प्रियंका चोपड़ा ने लिखा 'गॉड ब्लेस'
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 8 सितंबर 2024 को पैरेंट्स बनें है। कपल ने बेटी को जन्म दिया है। दोनों ने इस बार दिवाली को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है। कपल ने दिवाली पर बेटी दुआ पादुकोण का फेस रिवील किया है। इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ कई तस्वीरें शेयर्स की है। जिसमें अब तक 6.8 मिलियन से ज्यादा लोगों ने पोस्ट को लाइक किया है। तस्वीर पोस्ट करते हुए कपल ने लिखा..दिपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

    कमेंट सेक्शन में सेलेब्स लुटा रहे प्यार

    दीपिका-रणवीर द्वारा शेयर की गईं दुआ की तस्वीरें पर बॉलीवुड सेलेब्स के भी रिएक्शनंस सामने आएं हैं। सेलेब्स लगातार उनके लिए कमेंट्स कर रहे हैं। राजकुमार राव ने कमेंट के जरिए दुआ की क्यूटनेस की तारीफ की है, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी दुआ के लिए आशीर्वाद भेजा है। वहीं एली अवराम ने भी कमेंट कर दुआ को प्यार लुटाया है। गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त में भी एयरपोर्ट पर दुआ का फेस देखा गया था।

    दीपिका संग ट्वनिंग करती दिखी दुआ

    दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.' वहीं फोटोज में दुआ लाल रंग की ड्रेस पहने हुए बहुत ज्यादा क्यूट नजर आ रही है। बता दें दीपिका-दुआ ने सेम कलर की ड्रस पहनी थी। दूसरी स्लाइड की एक फोटो में दिवाली की पूजा के दौरान दुआ अपनी मां की गोद में बैठी हैं और हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रही हैं। बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी नन्ही सी एंजल का नाम दुआ रखा है। जो एक अरबी भाषा का शब्द है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ऑफ रिलीजंस के मुताबिक इसका मतलब 'प्रार्थना' होता है।

    2012 में लव स्टोरी की शुरूआत, 2018 में शादी

    यह साल 2012 की बात है जब फिल्म गोलियों की रासलीलाःरामलीला के सेट पर दोनों एक दूसरे के प्यार की कहानी शुरू हुई। साथ समय बिताते हुए दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों ने करीब 3 साल तक डेट करने के बाद साल 2015 में रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को शादी के लिए प्रपोज किया था। हालांकि दोनों ने सीक्रेटली सगाई कर ली, जिसके बाद साल 2018 में कपल ने इटली के बिला डेल बालबियानो में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। उसके बाद दीपिका ने 8 सितंबर 2024 को बेटी दुआ को जन्म दिया था।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts