Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना देसाई और परिवार को चुनाव आयोग का नोटिस, SIR रिकॉर्ड से मैपिंग में गड़बड़ी

दिल्ली में SIR प्रक्रिया के तहत सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना देसाई और उनके परिवार के सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस मिला है। नोटिस में कारण 'Unmapped with Last SIR' बताया गया है।
सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना देसाई और परिवार को चुनाव आयोग का नोटिस, SIR रिकॉर्ड से मैपिंग में गड़बड़ी

दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR प्रक्रिया के तहत सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना देसाई और उनके परिवार के सदस्यों को चुनाव आयोग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व जस्टिस रंजना देसाई के अलावा उनके पति प्रकाश देसाई, बेटे और अधिवक्ता माइक देसाई तथा बहू साक्षी देसाई को भी नोटिस दिया गया है।

'Unmapped with Last SIR' बताया गया कारण

इन सभी को नोटिस जारी किए जाने का कारण 'Unmapped with Last SIR' बताया गया है। इसका मतलब है कि मौजूदा मतदाता विवरण का पिछले SIR के दौरान तैयार की गई मतदाता सूची के रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो पाया है। दिल्ली में SIR प्रक्रिया के तहत मतदाता विवरण और पिछले SIR के रिकॉर्ड के बीच मैपिंग की जा रही है। इसी प्रक्रिया के तहत रंजना देसाई और उनके परिवार के सदस्यों को नोटिस जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है।

परिवार के इन सदस्यों को नोटिस

जानकारी के अनुसार, नोटिस पाने वालों में सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना देसाई, उनके पति प्रकाश देसाई, उनके बेटे और अधिवक्ता माइक देसाई और बहू साक्षी देसाई शामिल हैं। फिलहाल सामने आई शुरुआती जानकारी में नोटिस जारी किए जाने के लिए 'Unmapped with Last SIR' वजह बताई गई है। इस मामले में आगे की जानकारी सामने आना बाकी है। यह खबर शुरुआती सूचना के आधार पर प्रकाशित की गई है। मामले से जुड़े नए अपडेट सामने आने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts