Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bollywood Update:‘जवान’ के बाद नई हिंदी फिल्म में दिखेंगी नयनतारा, ‘मिनी फिल्म्स’ के साथ आएगा बॉलीवुड प्रोजेक्ट

दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री नयनतारा ने शाहरुख खान की फिल्म जवान से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब खबर है कि वह अपना अगला बड़ा हिंदी प्रोजेक्ट लगभग फाइनल करने के करीब हैं।
‘जवान’ के बाद नई हिंदी फिल्म में दिखेंगी नयनतारा, ‘मिनी फिल्म्स’ के साथ आएगा बॉलीवुड प्रोजेक्ट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक नयनतारा मुंबई के मशहूर प्रोडक्शन हाउस मिनी फिल्म्स के साथ एक बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए बातचीत कर रही हैं। हालांकि इस सहयोग को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    अलग सामग्री के लिए जाना जाता है प्रोडक्शन हाउस

    बताया जा रहा है कि मिनी फिल्म्स अपने अगले प्रोजेक्ट को बड़े पैमाने पर तैयार करने की योजना बना रहा है। यह प्रोडक्शन हाउस पहले भी अलग और कंटेंट-प्रधान फिल्मों के लिए कमाई कर रहा है। इसके बैनर तले बनी फिल्में ‘फॉरेंसिक’ और ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को दर्शकों और समीक्षकों से तारीफ मिली थी। सूत्रों के अनुसार नए प्रोजेक्ट में नयनतारा एक दमदार और किरदार प्रमुख भूमिका निभा सकती हैं।

    ये भी पढ़ें: ‘एकाकी’ का बजट ‘तुम्बाड’ जितना, निर्माता, निर्देशक और अभिनेता हर भूमिका निभाई:आशीष चंचलानी

    बड़े पैमाने पर बनने की तैयारी

    इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह फिल्म एक मजबूत कहानी पर आधारित होगी और इसे बड़े स्तर पर बनाने की योजना है। नयनतारा के अभिनय को देखते हुए मेकर्स उन्हें एक ऐसे किरदार में पेश करना चाहते हैं जो कहानी की धुरी बने। हालांकि बचे प्रोजेक्ट से जुड़ी अन्य जानकारियां गोपनीय रखी गई हैं।

    ‘टॉक्सिक’ में भी नजर आएंगी नयनतारा

    वर्क फ्रंट की बात करें तो नयनतारा जल्द ही पैन-इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गीतू मोहनदास कर रही हैं। इसे कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया गया है और बाद में हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में डब कर रिलीज किया जाएगा।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts