Raha First Photo : रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने क्रिसमस पर फैंस को दिया खास तोहफा, रिवील किया बेटी राहा का चेहरा, क्यूटनेस ओवर लोडेड

एंटरटेनमेंट डेस्क। जब से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जिंदगी में बेटी राहा की एंट्री हुई है, तभी से फैंस उनकी नन्ही राजकुमारी का चेहरा देखने का इंतजार कर रहे हैं। फाइनली अब कपल ने फैंस की यह विश पूरी कर दी है। कपल ने क्रिसमस पर फैंस को तोहफा देते हुए अपनी गुड़िया रानी राहा का चेहरा दुनिया को दिखा दिया है। कंजी आंखों वाली राहा की क्यूटनेस देखकर आप भी खुद को इस बच्ची पर प्यार लुटाने से रोक नहीं पाएंगे।
क्यूटनेस से ओवर लोडेड है Raha
आज कपूर फैमिली क्रिसमस लंच के लिए साथ आई थी। लंच इंजॉय करने के बाद कपल ने पहली बार बेटी राहा को पैपराजी से रूबरू कराया। कुछ ही देर में राहा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह से रणबीर-आलिया राहा को गोद में लेकर पैपराजी से मिलवाने के लिए आते हैं। वहीं, पापा की गोद में राहा काफी शांत दिखीं। राहा की नीली आंखें, मासूमियत भरा चेहरा और प्यारी सी मुस्कान देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा।
आलिया रोज लिखती हैं राहा के लिए MAIL
कुछ समय पहले रणबीर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि आलिया राहा के लिए रोज एक MAIL लिखती हैं। जिससे राहा उस MAIL को फ्यूचर में पढ़ सकें, एक्टर का कहना है कि वे भी MAIL लिखने की प्रोसेस चालू करने वाले हैं।





















