‘रामायण’ पर आया बड़ा अपडेट :भगवान राम की पहली झलक हनुमान जयंती पर दिखेगी, नामित मल्होत्रा ने शेयर की जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क। रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश रावणा की लंबे समय से अवेटेड फिल्म से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म डायरेक्टर नितेश तिवारी द्वारा डारेक्ट की गई है। फिल्म के प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा है। नामित मल्होत्रा ने रामनवमी के मौके पर इसकी जानकारी शेयर की है। मूवी में भगवान राम की झलक 2 अप्रैल यानी हनुमान जयंती को दिखाई जाएगी।
नामित ने खुशी जाहिर करते हुए शेयर की जानकारी
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा...शुभ राम नवमी, यह एक ऐसी कहानी है जो हम सभी से रिलेटेड है। इसमें लिए गए हर स्टेप हमें गहरी जिम्मेदारी बताती है। जो भक्ति और इसकी बेहतर देखरेख के लिए हम रामायण को सच्ची श्रद्धा, भक्ति और लगन से प्रेरित कर रही है। जिससे हम रामायण को उसके सच्चे रूप के साथ और भव्यता के साथ पूरी ईमानदारी के साथ जीवित कर सके।
आगे नामित कहते हैं...हम अपनी मूवी की अगली झलक को 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर शेयर करेंगे। दूसरी ओर उन्होंने ये भी कहा कि हम इस मौके पर हमारी सालों की मेहनत को फैंस के साथ शेयर करेंगे।
यह भी पढ़ें: 8वें दिन भी नोटों की बारिश! राम नवमी पर ‘धुरंधर 2’ ने मचाया गदर, 674 करोड़ का आंकड़ा पार!
फैंस बोले- दिन गिन रहा हूं...
जैसे ही मेकर्स ने भगवान राम की नई झलक दिखाने का संकेत दिया, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, अब तो दिन गिन रहा हूं, वहीं दूसरे ने कहा, बहुत बेसब्री से इंतजार है। कई लोग रणबीर कपूर के परफॉर्मेंस को लेकर भी काफी उत्साहित नजर आए और इसे उनके करियर का बड़ा मोमेंट बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Rinku Singh's Emotional Post : रिंकू सिंह ने पिता के लिए लिखा इमोशनल नोट, कहा-मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी
अमेरिका से शुरू होगा प्रमोशनल टूर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की टीम जल्द ही इंटरनेशनल लेवल पर प्रमोशन शुरू करने जा रही है। खबर है कि अमेरिका में ‘रामायण’ का पहला ऑफिशियल प्रमोशनल टूर प्लान किया जा रहा है। इस दौरान नितेश तिवारी, नामित मलहोत्रा और रणबीर कपूर मीडिया से बातचीत करेंगे। पोस्टर और टीज़र के बाद यह फिल्म का पहला बड़ा प्रमोशनल इवेंट होगा, जहां दर्शकों को फिल्म से जुड़े कुछ खास विजुअल्स भी दिखाए जा सकते हैं।











