Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शरद कपूर के लिए आगे आए सलमान और सोनू सूद, मुश्किल समय में बढ़ाया मदद का हाथ

फिल्म 'जोश' में विलेन का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले शरद कपूर इन दिनों अपनी चोट और काम को लेकर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस उनकी चिंता करने लगे थे। अब सलमान खान ने उनसे संपर्क कर हाल जाना है, जबकि सोनू सूद ने इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम भेजी है।
शरद कपूर के लिए आगे आए सलमान और सोनू सूद, मुश्किल समय में बढ़ाया मदद का हाथ
शरद कपूर की मदद को आगे आए सितारे

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पैर में चोट के कारण वॉकर के सहारे चलते दिखाई दिए। वीडियो में वह अपने पालतू कुत्तों से दूर होने के कारण भावुक नजर आए थे। इसके बाद कई लोगों को लगा कि अभिनेता आर्थिक परेशानी से गुजर रहे हैं। हालांकि, शरद ने बाद में साफ किया कि उन्हें पैसों की कोई कमी नहीं है। वह सिर्फ फिल्मों में दोबारा काम करना चाहते हैं। अब खबर है कि सलमान खान और सोनू सूद ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

सलमान खान ने फोन कर जाना शरद कपूर का हाल

शरद कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े कलाकारों से काम दिलाने में मदद करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि वह लंबे समय से अच्छे काम का इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान ने शरद कपूर से संपर्क किया है। उन्होंने अभिनेता का हालचाल जाना और जरूरत पड़ने पर मदद करने का भरोसा दिया है। सलमान उनकी आर्थिक मदद के लिए आगे आए हैं।

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने अंग्रेजों पर साधा निशाना, बोले- 'अंग्रेजों ने शिक्षा व्यवस्था नष्ट कर भारतीयों को अज्ञानता में धकेला'

सोनू सूद ने घर भेजी डॉक्टरों की टीम

शरद कपूर की मदद के लिए सोनू सूद भी आगे आए हैं। सोनू ने उनके पैर की चोट का इलाज कराने के लिए डॉक्टरों की एक टीम उनके घर भेजी है। इससे शरद को इलाज कराने में मदद मिलेगी। बताया जा रहा है कि शरद को बार्सिलोना में फुटबॉल खेलते समय पैर में चोट लगी थी। चोट के कारण उन्हें चलने में परेशानी हो रही है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय आराम करने की सलाह दी है। सोनू सूद पहले भी कई जरूरतमंद लोगों की मदद कर चुके हैं।

शरद कपूर ने बताया, पैसों की नहीं है कोई परेशानी

शरद कपूर के वायरल वीडियो को देखकर लोगों को लगा था कि वह पैसों की तंगी से गुजर रहे हैं लेकिन अभिनेता ने इस बात को गलत बताया है। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह आर्थिक रूप से ठीक हैं और उन्हें पैसों की कोई परेशानी नहीं है। शरद के मुताबिक, उन्हें सिर्फ फिल्मों में काम करने का मौका चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि पैर में चोट के कारण वह घर के काम ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने अपने पालतू कुत्तों को कुछ समय के लिए अपनी दोस्त हेमा के शेल्टर होम में रखा है। ठीक होने के बाद वह उन्हें वापस घर ले आएंगे।

कुत्तों से दूर होने पर भावुक हुए थे अभिनेता

दरअसल, शरद कपूर का जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें वह अपने पालतू कुत्तों से कुछ समय के लिए दूर होते नजर आए थे। चोट के कारण वह उनकी देखभाल नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में उन्होंने अपनी दोस्त की मदद से कुत्तों को शेल्टर होम भेज दिया था। उनसे दूर होने के कारण वह भावुक हो गए थे। इसी वीडियो को देखकर उनके चाहने वालों ने उनकी परेशानी को लेकर चिंता जताई थी।

यूपी में देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले, नोएडा से लेकर वाराणसी तक बदली जिम्मेदारी; कई जिलों के SDM भी बदले

'जोश' से मिली थी शरद कपूर को पहचान

शरद कपूर ने साल 1994 में फिल्म 'मेरा प्यारा भारत' से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, उन्हें असली पहचान साल 2000 में आई फिल्म 'जोश' से मिली। इस फिल्म में उन्होंने प्रकाश शर्मा नाम के विलेन का किरदार निभाया था। फिल्म में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आए थे। इसके अलावा शरद 'दस्तक', 'जानी दुश्मन', 'एलओसी कारगिल', 'लक्ष्य' और 'जय हो' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। अब खबर है कि उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला है। 

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts