PlayBreaking News

8वें दिन भी नोटों की बारिश!राम नवमी पर ‘धुरंधर 2’ ने मचाया गदर, 674 करोड़ का आंकड़ा पार!

राम नवमी के शुभ मौके पर धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया कि हर कोई हैरान रह गया। रणवीर सिंह की यह फिल्म रिलीज के 8वें दिन भी जबरदस्त कमाई करते हुए करीब 49.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर गई। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 674 करोड़ रुपए के पार पहुंच चुकी है।
Follow on Google News
राम नवमी पर ‘धुरंधर 2’ ने मचाया गदर, 674 करोड़ का आंकड़ा पार!
FILE IMAGE
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है धुरंधर 2। यह फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड बनाते हुए आगे बढ़ रही है और हर दिन कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। खास बात यह है कि राम नवमी के मौके पर भी फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और 8वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई की।

    8वें दिन की कमाई ने फिर मचाया तहलका

    रणवीर सिंह की इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर बेहद मजबूत बना हुआ है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन करीब 49.70 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया। अगर कुल कमाई की बात करें तो पहले 7 दिनों में फिल्म ने लगभग 624.47 करोड़ रुपए कमाए। तो वहीं 8वें दिन की कमाई जोड़ने के बाद कुल कलेक्शन 674.17 करोड़ रुपए पहुंच गया। यह आंकड़े साफ बताते हैं कि फिल्म की रफ्तार अभी थमने वाली नहीं है।

    हर दिन बन रहा है नया रिकॉर्ड

    धुरंधर: द रिवेंज सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर एक इतिहास बन चुकी है। हर दिन यह फिल्म पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है और नए बेंचमार्क सेट कर रही है। 8वें दिन के बाद यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठी फिल्म बन चुकी है। दूसरे गुरुवार तक इसने स्त्री 2 के 627 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। 

    ये भी पढ़ें: छठे दिन भी नहीं रुकी रफ्तार! ‘Dhurandhar 2’ ने मंगलवार को फिर उड़ाया गर्दा

    शाहरुख और प्रभास की फिल्में पीछे

    इस फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा असर यह रहा कि इसने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ‘धुरंधर 2’ ने अब तक जवान (640.25 करोड़) और कल्कि 2898 एडी (646.31 करोड़) जैसी धांसू फिल्मों को पीछे छोड़ा।  इन दोनों फिल्मों के रिकॉर्ड को पार कर ‘धुरंधर 2’ अब टॉप कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में मजबूती से जगह बना चुकी है।

    अब ‘RRR’ है अगला टारगेट

    फिल्म की नजर अब अगले बड़े रिकॉर्ड पर है। अब इसका लक्ष्य है RRR का 782.20 करोड़ का कलेक्शन। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, वह जल्द ही इस आंकड़े को भी पार कर सकती है।

    पहले पार्ट से भी होगी टक्कर

    दिलचस्प बात यह है कि ‘धुरंधर 2’ को सबसे बड़ी चुनौती किसी और फिल्म से नहीं, बल्कि अपने ही पहले पार्ट से है। धुरंधर ने भारत में लगभग 895 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब उम्मीद की जा रही है कि ‘धुरंधर 2’ तीसरे वीकेंड तक इस रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती है अगर ऐसा होता है, तो यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट बन सकती है।

    फिल्म की स्टार कास्ट और कहानी

    ये भी पढ़ें: आदित्य धर 'बॉक्स ऑफिस का बाप'! रजनीकांत ने देखी ‘Dhurandhar 2’, बोले- हर भारतीय जरूर देखे!

    इस हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में दमदार स्टार कास्ट देखने को मिलती है जिसमें रणवीर सिंह, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी शामिल है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और तब से लगातार सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ बनी हुई है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts