Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Rinku Singh's Emotional Post :रिंकू सिंह ने पिता के लिए लिखा इमोशनल नोट, कहा-मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी

टीम इंडिया के बैटर रिंकू सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद अपने दिवंगत पिता को याद कर सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट की है। रिंकू ने लिखा-मैंने आपका सपना पूरा करने की कोशिश की है, हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी।
रिंकू सिंह ने पिता के लिए लिखा इमोशनल नोट, कहा-मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 विश्व कप जीत की खुशी के बीच भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह ने अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए एक बेहद भावुक संदेश साझा किया। टूर्नामेंट के दौरान ही 27 फरवरी को उनके पिता का निधन हो गया था, जो लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। इस कठिन समय ने रिंकू को भीतर तक झकझोर दिया, लेकिन उन्होंने अपने दर्द को दिल में दबाकर टीम और देश के लिए मैदान पर उतरने का फैसला किया।

    पता नहीं आगे की जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी 

    रिंकू सिंह ने इंस्टाग्राम पर इमोशन पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने कभी इतने दिन अपने पिता से बात किए बिना नहीं बिताए। उन्होंने लिखा कि आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकाले। मुझे नहीं पता आगे जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी, लेकिन मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी। रिंकू ने आगे लिखा कि आपने सिखाया था कि फर्ज सबसे पहले होता है। इसलिए मैदान पर मैं सिर्फ आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था। अब आपका सपना पूरा हो गया है, लेकिन बस यही लगता है कि काश आप मेरे साथ होते। अंत में उन्होंने कहा हर छोटी-बड़ी खुशी में आपकी कमी महसूस होगी। आपको बहुत याद करूंगा पापा।

    पिता के गुजरने के बाद टीम के लिए लौटे मैदान पर

    पिता के निधन के बाद रिंकू सिंह कुछ समय के लिए अपने घर लौट गए थे। परिवार के साथ इस कठिन घड़ी को बिताने के बाद उन्होंने हिम्मत जुटाई और सुपर-8 मुकाबलों से पहले फिर से भारतीय टीम के साथ जुड़ गए। हालांकि इस टी20 विश्व कप में उन्हें सीमित मौके मिले और उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने 5 मैचों में केवल 24 रन बनाए। इससे पहले 2024 के टी20 विश्व कप में भी वे टीम के साथ थे, लेकिन उस समय वह ट्रैवलिंग रिजर्व खिलाड़ी के रूप में जुड़े हुए थे।

    अब आईपीएल में दिखेगा रिंकू का जलवा 

    विश्व कप के बाद अब रिंकू सिंह की नजरें आगामी इंडियन प्रीमियर लीग पर हैं। वह आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। यह टूर्नामेंट 28 मार्च से शुरू होने वाला है। रिंकू के लिए यह सिर्फ क्रिकेट नहीं बल्कि एक नई शुरुआत भी होगी, जहां वह अपने पिता की यादों और उनके सपनों को साथ लेकर मैदान में उतरेंगे। उनके लिए यह जीत और यह सफर हमेशा भावनाओं से जुड़ा रहेगा। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts