राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला:सुप्रीम कोर्ट का यूपी सरकार को नई SIT बनाने के निर्देश, IPS अधिकारी करेंगे जांच की अगुवाई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को वरिष्ठ IPS अधिकारी की अगुवाई में नई SIT गठित करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि जांच निष्पक्ष हो और मामले का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।
Follow on Google News
सुप्रीम कोर्ट का यूपी सरकार को नई SIT बनाने के निर्देश, IPS अधिकारी करेंगे जांच की अगुवाई
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को नई SIT बनाने के निर्देश

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार को जांच के लिए नई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि जांच टीम की अगुवाई एक वरिष्ठ IPS अधिकारी करें और उसमें अनुभवी अधिकारियों को शामिल किया जाए ताकि मामले की निष्पक्ष और प्रभावी जांच हो सके। मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने यह भी कहा कि मामले का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए और जांच को तार्किक व निर्णायक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाना चाहिए।

सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट को दी जांच की जानकारी

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार जांच की स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में दाखिल कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले की जांच जारी है। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने पूछा कि क्या मौजूदा जांच किसी SIT के जरिए हो रही है। जवाब में सॉलिसिटर जनरल ने बताया कि फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। इसके बाद कोर्ट ने नई SIT के गठन पर जोर देते हुए कहा कि जांच की जिम्मेदारी वरिष्ठ स्तर पर दी जानी चाहिए।

कुछ दिनों बाद फिर होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह दाखिल की गई स्टेटस रिपोर्ट का अध्ययन करेगा और 3-4 दिन बाद मामले पर दोबारा सुनवाई करेगा। अदालत ने संकेत दिए कि जांच की प्रगति पर लगातार नजर रखी जाएगी।

चार याचिकाओं पर हो रही है सुनवाई

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में चार अलग-अलग याचिकाएं दाखिल की गई हैं। इनमें चोरी की जांच CBI से कराने, मंदिर के दान प्रबंधन की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने और वित्तीय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें: क्या शिक्षा मंत्री की जाएगी कुर्सी? बंद कमरे में एक घंटे तक चली अमित शाह-धर्मेंद्र प्रधान की बैठक

सपा ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों रुपये की चोरी हुई है और असली दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

मुख्य आरोपी से नकदी और संपत्ति के दस्तावेज बरामद

मामले के मुख्य आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और उसके भतीजे मनीष से पूछताछ के दौरान पुलिस ने एक अर्टिगा कार, बुलेट मोटरसाइकिल, नकदी और जमीन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने टिन्नू के घर से 1 लाख रुपये और मनीष के घर से 2 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। 39 घंटे की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद रविवार रात दोनों आरोपियों को दोबारा न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: Krishna Janmasthan: श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दान की गिनती पर बड़ा बदलाव, अब हर रुपये का हिसाब रखेंगे स्वतंत्र पर्यवेक्षक

मंदिर ट्रस्ट से जुड़ी थी आरोपियों की जिम्मेदारी

जांच के अनुसार रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का करीबी माना जाता था और मंदिर के दानपात्रों की देखरेख करता था। वहीं मनीष चढ़ावे की गिनती से जुड़े कार्य में शामिल था। इसी भूमिका के चलते दोनों पर चढ़ावे में गड़बड़ी करने के आरोप लगे हैं।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts