Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राखी सावंत ने किया हानिया आमिर का सपोर्ट, ‘सरदार जी 3’ की क्लिप शेयर कर बताया अपनी फेवरेट, भड़के यूजर्स

Follow on Google News
राखी सावंत ने किया हानिया आमिर का सपोर्ट, ‘सरदार जी 3’ की क्लिप शेयर कर बताया अपनी फेवरेट, भड़के यूजर्स

मुंबई। पंजाबी सुपरस्टार और बॉलीवुड एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर विवादों में हैं। फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वहीं, राखी सावंत के फिल्म और हानिया के समर्थन में किए गए पोस्ट ने इस मुद्दे को और तूल दे दिया है। सोशल मीडिया पर लोग राखी को ट्रोल कर रहे हैं और दिलजीत को ‘बॉर्डर 2’ से हटाने की मांग उठने लगी है।

राखी सावंत ने किया हानिया का समर्थन

एक्ट्रेस राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर ‘सरदार जी 3’ का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सबको यह फिल्म देखनी चाहिए। हानिया आमिर से डेब्यू कर रही हैं। वह मेरी फेवरेट है। अल्लाह तुम्हें बरकत दे। इससे पहले भी राखी ने हानिया का एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बॉलीवुड में एंट्री पर बधाई दी थी। लेकिन उनका यह समर्थन सोशल मीडिया यूजर्स को नागवार गुज़रा।

लोगों ने राखी को जमकर ट्रोल किया

एक यूजर ने लिखा कि हमारे देश में हानिया से ज़्यादा खूबसूरत लड़कियां हैं, हमें अपनी सेना की शहादत नहीं भूलनी चाहिए। एक अन्य ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के समय हानिया क्या बोल रही थी, कुछ शर्म करो। कुछ यूजर्स ने राखी पर पैसे लेकर समर्थन करने का आरोप भी लगाया और लिखा कि क्या वह भी FWICE से बैन होना चाहती हैं।

FWICE ने दिलजीत को लेकर जताई नाराजगी

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज ने भी इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री के शामिल होने पर कड़ी आपत्ति जताई है। FWICE का कहना है कि हानिया आमिर ने अतीत में भारत विरोधी बयान दिए हैं और ऐसे समय में जब देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, एक भारतीय कलाकार का पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करना राष्ट्रीय भावना के खिलाफ है। फेडरेशन ने इस संदर्भ में सनी देओल, भूषण कुमार और इम्तियाज अली को पत्र लिखे हैं, जिनमें खासतौर पर ‘बॉर्डर 2’ का ज़िक्र किया गया है। सनी देओल को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि बॉर्डर 2 जैसी देशभक्ति आधारित फिल्म में दिलजीत की मौजूदगी विरोधाभासी संदेश देती है। कृपया इस पर पुनर्विचार करें।

क्या ‘बॉर्डर 2’ से बाहर होंगे दिलजीत?

अब यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या दिलजीत दोसांझ को ‘बॉर्डर 2’ से बाहर किया जाएगा? हालांकि, अभी तक इस पर किसी निर्माता या दिलजीत की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts