PlayBreaking News

राजपाल यादव को बड़ा झटका!16.61 करोड़ का लोन नहीं चुकाया, अब 3.10 करोड़ की संपत्ति होगी नीलाम

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 16.61 करोड़ का बकाया लोन नहीं चुकाने पर उनकी 3.10 करोड़ की संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Follow on Google News
16.61 करोड़ का लोन नहीं चुकाया, अब 3.10 करोड़ की संपत्ति होगी नीलाम
राजपाल यादव की संपत्ति की नीलामी

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की कानूनी परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक ओर वह पुराने चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में हैं, वहीं अब उन पर करोड़ों रुपए के बैंक लोन का मामला भी गहरा गया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने लोन की रकम वसूलने के लिए उनकी 3.10 करोड़ रुपए की संपत्ति की नीलामी करने की तैयारी शुरू कर दी है।

बैंक ने नीलामी का नोटिस उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर और मध्य प्रदेश के बंडा में स्थित उनकी संपत्तियों के बाहर चस्पा कर दिया है। यह कार्रवाई मुंबई Debt Recovery Tribunal के आदेश के बाद शुरू की गई है।

16.61 करोड़ का बकाया, बैंक ने शुरू की कार्रवाई

बैंक के अनुसार, राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव और उनकी मां गोदावरी देवी के नाम पर लिया गया 16 करोड़ 61 लाख रुपये का लोन अब तक जमा नहीं किया गया है। कई बार नोटिस देने और तय समय बीत जाने के बाद भी जब बकाया राशि नहीं चुकाई गई, तब बैंक ने वसूली की कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी। अब इस लोन की भरपाई के लिए संपत्तियों की नीलामी की जाएगी।

गैस लाइन ब्लास्ट केस में एसडीएम के शपथपत्र पर हाईकोर्ट सख्त,झूठे दावों पर मांगा जवाब

3.10 करोड़ रुपए की संपत्ति होगी नीलाम

बैंक ने जिस संपत्ति की नीलामी का फैसला लिया है, उसकी कीमत करीब 3.10 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह संपत्ति मध्य प्रदेश के बंडा क्षेत्र में स्थित है। इसके अलावा शाहजहांपुर में कचहरी रोड के पास मौजूद एक अन्य प्लॉट पर भी बैंक ने नीलामी का नोटिस लगा दिया है। बैंक का कहना है कि यदि बकाया राशि जमा नहीं होती है, तो तय तारीख पर नीलामी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

2024 में ही बैंक ने सील कर दी थी संपत्ति

यह मामला नया नहीं है। साल 2024 में भी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने राजपाल यादव की एक संपत्ति को सील कर दिया था। जानकारी के मुताबिक, अभिनेता ने करीब 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था। इस लोन के लिए उन्होंने अपने पिता नौरंग यादव की शाहजहांपुर स्थित संपत्ति को गिरवी रखा था। समय पर लोन नहीं चुकाने के कारण ब्याज और अन्य शुल्क जुड़ते गए और बकाया राशि बढ़कर करीब 11 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। इसके बाद 8 अगस्त 2024 को बैंक की टीम शाहजहांपुर पहुंची और गिरवी रखी संपत्ति को अपने कब्जे में ले लिया।

संपत्ति की खरीद-बिक्री पर भी लगाई गई रोक

संपत्ति को सील करने के बाद बैंक ने वहां एक बड़ा नोटिस भी लगाया था। इस नोटिस में साफ लिखा गया था कि यह संपत्ति अब बैंक के कब्जे में है और इसकी खरीद-बिक्री या किसी भी तरह का लेन-देन करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। बैंक ने लोगों को चेतावनी दी थी कि इस संपत्ति से जुड़ा कोई भी सौदा कानूनी रूप से मान्य नहीं होगा।

राजपाल यादव को झटका : चेक बाउंस मामले में फिर जाना होगा जेल, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा

पहले भी मिला था समय, लेकिन नहीं चुका लोन

बताया जा रहा है कि जब साल 2024 में बैंक ने वसूली की कार्रवाई शुरू की थी, तब राजपाल यादव ने बैंक अधिकारियों से बातचीत की थी। उस समय उन्होंने बकाया राशि चुकाने का भरोसा दिया था। बैंक ने उन्हें कुछ समय भी दिया, लेकिन तय अवधि के भीतर भुगतान नहीं हो सका। इसके बाद मामला फिर से आगे बढ़ा और अब अदालत के आदेश के बाद नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

9 सितंबर को होगी अगली कार्रवाई

मुंबई ऋण वसूली न्यायाधिकरण के आदेश के बाद बैंक ने वसूली की अगली प्रक्रिया के लिए 9 सितंबर की तारीख तय की है। यदि इस तारीख तक बकाया राशि जमा नहीं होती है, तो बैंक संपत्तियों की नीलामी की कार्रवाई आगे बढ़ाएगा।

पहले भी जा चुके हैं जेल, अब फिर काट रहे हैं सजा

राजपाल यादव की कानूनी मुश्किलें पहले से ही बढ़ी हुई हैं। इसी चेक बाउंस मामले में साल 2024 में सेशंस कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराते हुए 6 महीने की जेल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उन्होंने इस फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी, जहां उन्हें कुछ समय के लिए राहत मिल गई और सजा पर अस्थायी रोक लगा दी गई। हालांकि, इसी मामले में 5 फरवरी 2026 को राजपाल यादव को तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा था। वह करीब 12 दिनों तक जेल में रहे थे। अब एक बार फिर इसी मामले में वह जेल की सजा काट रहे हैं, जबकि दूसरी ओर करोड़ों रुपये के बैंक लोन की वसूली को लेकर उनकी संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Bhopal
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts