Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस ट्रेन में बम की खबर से हड़कंप,सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की सघन जांच।

प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर मची अफरा-तफरी, पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा,एक संदिग्ध हिरासत में,राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर करीब 45 मिनट तक रोका गया। पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने तलाशी अभियान चलाया। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बम मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस ट्रेन में बम की खबर से हड़कंप,सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की सघन जांच।

ये भी पढ़ें: उड़ान से पहले मचा हड़कंप! लखनऊ-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह, 180 यात्रियों वाली फ्लाइट को तुरंत रोका गया

रायपुर/राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस में बम होने की अफवाह फैलते ही रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर आ गए। एहतियातन ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर रोककर जांच शुरू की गई।

45 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही एक्सप्रेस

बम की सूचना मिलने के बाद यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर ही रोक दिया गया। ट्रेन करीब 45 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों के बीच चिंता और असमंजस की स्थिति बनी रही। सुरक्षा को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

/img/129/1794493628775

डॉग स्क्वॉड ने शुरू की सघन जांच

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रेन की जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉड की मदद से ट्रेन के डिब्बों और आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली जा रही है। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और हर गतिविधि पर नजर रखी गई।

एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी

इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपने कब्जे में लिया है। उससे बम की सूचना और उसके पीछे की वजह को लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, फिलहाल ट्रेन में बम होने की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां सूचना की सत्यता का पता लगाने में जुटी हैं।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बम होने की सूचना से मचा हड़कंप, SP और बम स्क्वॉड मौके पर मौजूद

जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई

राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। फिलहाल किसी विस्फोटक की बरामदगी या बम मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह महज अफवाह थी या इसके पीछे कोई साजिश थी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts