Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नाम में है कुछ खास!राजकुमार-पत्रलेखा की लाडली का नाम सुनकर सब दंग

बॉलीवुड के फेमस कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा ने आखिरकार अपनी बेटी का नाम सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। नए माता-पिता ने अपनी नन्हीं परी का नाम पार्वती पॉल राव रखा है।
Follow on Google News
राजकुमार-पत्रलेखा की लाडली का नाम सुनकर सब दंग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड के फेमस कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा ने लगभग दो महीने बाद अपनी बेटी का नाम आखिरकार फैंस के साथ शेयर कर दिया है। नए माता-पिता ने अपनी नन्हीं परी का नाम पार्वती पॉल राव रखने का फैसला किया है। यह खबर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है, क्योंकि फैंस लंबे समय से इस नाम का इंतजार कर रहे थे।

    प्यार भरे अंदाज में किया ऐलान

    राजकुमार राव और पत्रलेखा ने एक साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी बेटी का नाम बताया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा  हाथ जोड़कर और पूरे दिल से, हम अपने सबसे बड़े आशीर्वाद से आपका परिचय कराते हैं… पार्वती पॉल राव। इस पोस्ट में दोनों ने अपनी बेटी की हाथ पकड़े हुए एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की, जो बहुत ही क्यूट और दिल को छू लेने वाली थी।

    Uploaded media

    फैंस और सेलेब्स की बधाइयों की बौछार

    पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। भूमि पेडनेकर, आयुष्मान खुराना, अदिति राव से लेकर सोनाक्षी विक्की कौशल तक कई सेलेब्स ने कमेंट किेए। फैंस भी इस खुशी के मौके पर अपने प्यार और शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

    Uploaded media
    Uploaded media

    कब बने माता-पिता?

    राजकुमार और पत्रलेखा पिछले साल 15 नवंबर 2025 को पहली बार माता-पिता बने थे। उन्होंने अपने बच्चे के जन्म की खुशी को एक प्यारी पोस्ट के जरिए शेयर किया था। उस वक्त उन्होंने लिखा था कि हम बहुत खुश हैं, भगवान ने हमें एक बच्ची का आशीर्वाद दिया है।यह पोस्ट देखकर फैंस को भी यह खुशी का पल बहुत खास लगा था।

    तो वहीं कपल ने जुलाई 2025 में अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उस समय उन्होंने अपने फैंस को यह खुशखबरी देते हुए लिखा था कि बेबी आने वाला है - पत्रलेखा और राजकुमार। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर दोनों को खूब प्यार और शुभकामनाएं मिली थीं।

    राजकुमार और पत्रलेखा की लव स्टोरी

    राजकुमार राव ने पहली बार पत्रलेखा को एक एड में देखा था। उन्हें पहली नजर में ही पत्रलेखा बहुत प्यारी लगीं और वह उनसे मिलना चाहते थे। फिर दोनों की मुलाकात हंसल मेहता की फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ (2014) की शूटिंग के दौरान हुई। शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और धीरे-धीरे प्यार हो गया।

    Uploaded media

    कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, अक्टूबर 2021 में राजकुमार ने पत्रलेखा को प्रपोज किया। फिर नवंबर 2021 में दोनों ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली। उनकी शादी बहुत ही सादगी और प्यार से भरी हुई थी।

    क्यों रखा बेटी का नाम पार्वती पॉल राव?

    बेटी पार्वती पॉल राव का नाम सुनकर फैंस बहुत खुश हैं और सोशल मीडिया पर यह नाम ट्रेंड कर रहा है। दरअसल यह एक पारंपरिक संस्कृत नाम है जिसका अर्थ है पर्वत की बेटी। यह नाम शक्ति, गरिमा और समर्पण का प्रतीक है। तो वहीं दंपति ने अपनी दोनों पहचानों (पॉल और राव) को मिलाकर बेटी का नाम रखा है। 

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts