Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम और प्रेमी राज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, शिलांग कोर्ट में पेश किए गए दोनों आरोपी

Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम और प्रेमी राज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, शिलांग कोर्ट में पेश किए गए दोनों आरोपी

शिलांग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज सिंह कुशवाह को शनिवार को शिलांग की कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस की ओर से इन दोनों की रिमांड की मांग नहीं की गई, बल्कि जांच अधिकारी ने न्यायिक हिरासत की मांग की गई, जिसके चलते अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले 19 जून को पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था, जिसमें सोनम और राज की रिमांड दो दिन के लिए बढ़ाई गई थी, जबकि अन्य तीन आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

शादी के 12 दिन बाद हुई राजा की हत्या

इंदौर के रहने वाले 29 वर्षीय व्यवसायी राजा रघुवंशी और उनकी 24 वर्षीय पत्नी सोनम रघुवंशी की शादी हाल ही में 11 मई को हुई थी। शादी के महज 9 दिन बाद, 20 मई को वे हनीमून मनाने मेघालय के लिए रवाना हुए थे। गुवाहाटी होते हुए वे पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा पहुंचे और वहां नोंग्रियाट गांव के एक होमस्टे में रुके।

23 मई को होमस्टे से चेक-आउट करने के कुछ घंटे बाद ही दोनों लापता हो गए। इसके बाद 2 जून को राजा का क्षत-विक्षत शव चेरापूंजी के वेई सावडोंग पार्किंग स्थल के नीचे एक गहरी खाई से बरामद किया गया। इस घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया।

जांच खुलासे में सोनम निकली मास्टरमाइंड

मेघालय पुलिस ने मामले की गहन जांच की और जैसे-जैसे तफ्तीश आगे बढ़ी, सोनम की भूमिका संदिग्ध नजर आने लगी। आखिरकार, सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि सोनम ही इस हत्या की मास्टरमाइंड थी। उसने अपने प्रेमी राज सिंह कुशवाह के साथ मिलकर राजा की हत्या की पूरी साजिश रची थी। दोनों ने अपने तीन अन्य साथियों आनंद सिंह कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल सिंह चौहान की मदद से इस योजना को अंजाम दिया।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts