Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायपुर में होर्डिंग पोल से लटकी मिली युवक की लाश, सिर पर चोट के निशान से बढ़ा सस्पेंस

गमछे के सहारे लटका मिला 35 वर्षीय युवक का शव, पहचान अब तक नहीं, हत्या या आत्महत्या? पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच, रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का शव होर्डिंग पोल से गमछे के सहारे लटका मिला। कार शोरूम के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है और उसकी उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है।
रायपुर में होर्डिंग पोल से लटकी मिली युवक की लाश, सिर पर चोट के निशान से बढ़ा सस्पेंस

रायपुर: राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पंडरी थाना क्षेत्र में एक कार शोरूम के पास होर्डिंग पोल से गमछे के सहारे एक युवक का शव लटका मिला। शव देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पंडरी पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में युवक के सिर पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है। पुलिस आत्महत्या के साथ हत्या की आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

सुबह-सुबह होर्डिंग पोल पर दिखा शव

राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह राहगीरों की नजर होर्डिंग पोल से लटके शव पर पड़ी। युवक का शव गमछे के सहारे लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में चर्चा फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

/img/129/1790667269299

ये भी पढ़ें: रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी

मृतक की पहचान नहीं, उम्र करीब 35 साल

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 35 साल होने का अनुमान लगाया गया है। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

/img/129/1790666461034

सिर पर चोट के निशान ने बढ़ाया मामला

घटनास्थल की शुरुआती जांच में युवक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। यही वजह है कि पुलिस मामले को केवल आत्महत्या मानकर नहीं चल रही है। हत्या की आशंका को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

ये भी पढ़ें: लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर मायके नहीं पहुंची तो खुला खौफनाक राज

फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

CCTV फुटेज में तलाशे जा रहे सुराग

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाने पर है कि युवक रात में वहां कैसे पहुंचा और क्या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी मौजूद था।

/img/129/1790666518333

आसपास के लोगों से भी पूछताछ

पुलिस आसपास के दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक को इलाके में पहले किसी ने देखा था या नहीं।

ये भी पढ़ें: दुर्ग-भिलाई में 6 साल की बच्ची से रेप-मर्डर, चाचा को फांसी की सजा,

पोस्टमॉर्टम और CCTV से खुलेगा मौत का राज

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक साक्ष्य, CCTV फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को जांच का अहम आधार माना जा रहा है। युवक की पहचान होने के बाद मामले की जांच को नई दिशा मिल सकती है। 

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts