Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कोयला खदान में पार्टनरशिप का झांसा, कारोबारी से 4.55 करोड़ की ठगी।

KNS विनायक माइनिंग के डायरेक्टर अमन नारायण सिंह पर FIR, सरायपाली ओपन कास्ट कोल माइन में हिस्सेदारी और मोटे मुनाफे का दिया था भरोसा; RTGS-NEFT से करोड़ों रुपए लेने के बाद हिसाब देने से किया इनकार, रायपुर में कारोबारी अक्षत राजन से कोयला खदान में साझेदारी का झांसा देकर 4.55 करोड़ रुपए से अधिक लेने का आरोप है। KNS विनायक माइनिंग के डायरेक्टर अमन नारायण सिंह पर तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज हुई है।
कोयला खदान में पार्टनरशिप का झांसा, कारोबारी से 4.55 करोड़ की ठगी।

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोयला खनन कारोबार में साझेदारी और मोटा मुनाफा दिलाने का सपना दिखाकर एक कारोबारी से 4.55 करोड़ रुपए से अधिक की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि KNS विनायक माइनिंग के डायरेक्टर अमन नारायण सिंह ने कोरबा जिले की सरायपाली ओपन कास्ट कोल माइन में पार्टनर बनाने का भरोसा दिलाकर कारोबारी से 4 करोड़ 55 लाख 25 हजार 296 रुपए ले लिए। रकम मिलने के बाद न तो निवेश की राशि लौटाई गई और न ही कारोबार के मुनाफे का हिसाब दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबर: DSP कल्पना वर्मा मामले से चर्चा में आई दीपक टंडन पर 7 दिन में 5 FIR, पत्नी बरखा भी हुई गिरफ्तार

4.55 करोड़ का निवेश, फिर हिसाब देने से इनकार

पुलिस के मुताबिक, ऐश्वर्या रेसिडेंसी निवासी अक्षत राजन थ्री डायमंड इंडस्ट्रीज के संचालक हैं। कुछ समय पहले उनकी पहचान KNS विनायक माइनिंग के डायरेक्टर अमन नारायण सिंह से हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने उन्हें कोरबा जिले के पाली क्षेत्र स्थित सरायपाली ओपन कास्ट कोल माइन में कारोबारी साझेदार बनाने का प्रस्ताव दिया। आरोप है कि इस प्रस्ताव के जरिए अक्षत को खनन कारोबार में हिस्सेदारी, निवेश की रकम सुरक्षित रहने और अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया गया। कारोबारी ने प्रस्ताव पर विश्वास करते हुए निवेश के लिए हामी भर दी।

RTGS-NEFT से अलग-अलग खातों में भेजे करोड़ों

शिकायत के अनुसार, अक्षत राजन ने आरोपी के अलग-अलग बैंक खातों में RTGS और NEFT के माध्यम से कुल 4 करोड़ 55 लाख 25 हजार 296 रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद वह खदान से जुड़े कामकाज में भी सक्रिय रूप से शामिल हुए।बताया गया है कि वर्ष 2023-24 के दौरान माइनिंग संबंधी गतिविधियों के लिए ईंधन, मशीनों के रखरखाव और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर भी उन्होंने अतिरिक्त रकम खर्च की। इस तरह निवेश के साथ खदान संचालन से जुड़े खर्चों में भी उनकी बड़ी आर्थिक हिस्सेदारी रही।

संबंधित खबर: दीपक टंडन पर ठगी की FIR की हैट्रिक, कोयला टेंडर, लग्जरी कार और रेस्टोरेंट के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप

मुनाफा तो दूर, मूल रकम का भी नहीं मिला हिसाब

कारोबारी का आरोप है कि जब उन्होंने निवेश की मूल रकम और कारोबार से हुए मुनाफे का हिसाब मांगना शुरू किया तो आरोपी लगातार टालमटोल करने लगा। कई बार संपर्क करने और पिछले एक-दो वर्षों से रकम वापस मांगने के बावजूद उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इतना ही नहीं, खदान में किए गए खर्च और पूरे कारोबारी लेन-देन का हिसाब भी उपलब्ध नहीं कराया गया। शिकायत के मुताबिक, आखिरकार आरोपी ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद कारोबारी ने पुलिस से शिकायत करने का फैसला लिया।

14 नवंबर को थाने पहुंचा कारोबारी, FIR दर्ज

लगातार प्रयासों के बाद भी रकम वापस नहीं मिलने पर अक्षत राजन ने 14 नवंबर को रायपुर के तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने KNS विनायक माइनिंग के डायरेक्टर अमन नारायण सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316 और 61 के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस बैंक खातों में हुए लेन-देन, निवेश से जुड़े दस्तावेजों और खदान के कारोबारी रिकॉर्ड की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts